अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में आए दिन ऑफर चलते ही रहते हैं। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक नया ऑफर शुरू करने जा रहा है।
नई दिल्ली: अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में आए दिन ऑफर चलते ही रहते हैं। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक नया ऑफर शुरू करने जा रहा है। एसबीआई योनो के 3.45 करोड़ यूजर्स को शॉपिंग पर 50% तक डिस्काउंट मिलेगा। इसमें यूजर्स को इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्निचर, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी, अमेजन पर आनलाइन शॉपिंग समेत कई कैटेगरी में छूट मिलेगी।

शॉपिंग पर 50 फीसदी तक की बंपर छूट
यदि आप एसबीआई के बैंकिंग एंड लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म योनो के यूजर हैं, तो आपको बंपर डिस्काउंट पर खरीदारी करने का मौका मिलने जा रहा है। दरअसल, स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने यूनिक शॉपिंग कॉर्निवाल योनो सुपर सेविंग डेज का एलान किया है। 4 फरवरी से 7 फरवरी तक के इस कॉर्निवाल में अलग-अलग कैटेगरी में शॉपिंग पर 50 फीसदी तक की बंपर छूट मिलेगी।

SBI की इस योजना में करें 5000 रुपये से निवेश, पाएं FD से डबल मुनाफा
3.45 करोड़ यूजर्स को शॉपिंग पर मिलेगा डिस्काउंट
अगर आपका भी नए साल पर खरीदारी करने का मन है तो योनो सुपर सेविंग डेज के तहत यूजर्स को शानदार ऑफर इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्निचर, ट्रैवल, हॉस्टिपटलिटी, अमेजन पर आनलाइन शॉपिंग समेत अन्य कई कैटेगरी में मिलेगा। योनो के करीब 3.45 करोड़ से अधिक यूजर्स को इस ऑफर का लाभ मिलेगा। योनो से इसके लिए अमेजन, ओयो, पेपरफाई, सैमसंग और यात्रा समेत टॉप मर्चेंट से भागीदारी की है। फिलहाल 100 से अधिक मर्चेंट ने योनो के साथ भागीदारी की है।
होटल बुकिंग पर मिलेगा 50% छूट
योनो सुपर सेविंग डेज में ग्राहक ओयो के साथ होटल बुकिंग पर 50 फीसदी तक की छूट हासिल कर सकते हैं। वहीं, यात्रा डॉट कॉम के साथ फ्लाइट बुकिंग पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा, सैमसंग मोबाइल, टैबलेट और वॉचेज पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके साथ ही अन्य एक्सक्लूसिव फायदा मिलेगा। वहीं, योनो यूजर्स को पेपरफ्राई से फर्निचर खरीदने पर 7 फीसदी अतिरिक्त छूट और अमेजन से चुनिंदा कैटेगरी की खरीदारी पर 20 फीसदी तक कैशबैक मिलेगा।
योनो को 3 साल में 7.4 करोड़ डाउनलोड
इस अवसर पर एसबीआई के एमडी (रिटेल एवं डिजिटल बैंकिंग) सीएस सेट्टी का कहना है कि योनो सुपर सेविंग डेज के तहत ग्राहकों को अपनी जरूरत की खरीदारी अच्छे ऑफर और छूट के साथ करने का मौका मिलेगा। इस शॉपिंग कार्निवाल को विशेष रूप से योनो यूजर्स के लिए ही डिजाइन किया गया है। बता दें, सिर्फ 3 साल में योनो के 7.4 करोड़ डाउनलोड हो गए हैं और 3.45 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
