देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक नई सुविधाएं लॉन्च करता रहता है। इस बार बैंक ने अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप वीडियो केवाईसी आधारित बचत खाता खोलने की सुविधा दी है।
नई दिल्ली, अप्रैल 24। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक नई सुविधाएं लॉन्च करता रहता है। इस बार बैंक ने अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप वीडियो केवाईसी आधारित बचत खाता खोलने की सुविधा दी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के योनो मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो के जरिए अब घर बैठे वीडियो केवाईसी के जरिए खाता खुलवाया जा सकेगा। यानी ग्राहकों को एसबीआई में खाता खुलवाने के लिए ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होगी। SBI अलर्ट : Loan Offers के नाम पर हो रहा है जबरदस्त Fraud, लेने से पहले हो जाएं सावधान

घर बैठे वीडियो केवाईसी के माध्यम से खोलें बचत खाता
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के एक बड़ी राहत देते हुए वीडियो केवाईसी की शुरूआत की है। कोरोना की मौजूदा स्थिति की देखते हुए जहां लोगों को घर ही में रहने की हिदायत दी जा रही है। उसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने बैंक में खाता खुलवाने के लिए किसी ब्रांच में जाने के बजाय घर बैठे वीडियो के जरिए ही केवाईसी करने का विकल्प दिया है।
ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट ओपनिंग फैसिलिटी बेहद जरूरी
बता दें कि एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा का कहना है कि महामारी के मौजूदा हालात में ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट ओपनिंग फैसिलिटी बेहद जरूरी है। यह पहल मोबाइल बैकिंग में एक नया आयाम जोड़ेगी और ग्राहकों को उनकी बैकिंग जरूरतों के लिए डिजिटल सशक्त भी बनाएगी। बैंक के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित यह डिजिटल पहल एक कॉन्टैक्टलेस और पेपरलेस प्रोसेस है। मालूम हो पिछले साल से कई निजी बैंक अपने कस्टमर्स को वीडियो केवाईसी की सुविधा दे रहे हैं।
ऐसे कर सकते है योनो ऐप से वीडियो केवाईसी
- सबसे पहले अपने फोन पर योनो ऐप डाउनलोड करें।
- न्यू टू एसबीआई पर क्लिक करें और इंस्टा प्लस बचत खाता को सेलेक्ट करें। फिर, ऐप में अपना आधार डिटेल दर्ज करें।
- आधार ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाने के बाद यूजर्स को पर्सनल डिटेल्स इनपुट करना होगा।
- फिर, ग्राहक को केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक वीडियो कॉल शेड्यूल करना होगा।
- वीडियो केवाईसी पूरा होने के बाद एसबीआई में खाता अपने आप खुल जाएगा।
बिना ब्रांच गए खुल जाएगा खाता
वीडियों कॉल के जरिए ग्राहकों का बैंक अकाउंट खोलने की प्रक्रिया एक बड़ा कदम है और इससे ब्रांचलेस बैंकिंग को नई दिशा मिलेगी। इसके अलावा रिमोट ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने में बैंकों को मदद मिलेगी। अकाउंट खुलवाने के लिए ग्राहक को चलकर बैंक ब्रांच पहुंचना होता है और फिर फॉर्म भरने होते हैं या फिर एजेंट आपके घर आपके डॉक्यूमेंट्स और हस्ताक्षर लेते हैं। कुछ मामलों में आधार के जरिए ऑनलाइन बेसिक बैंक अकाउंट खोले जा सकते हैं, लेकिन फुल सर्विस अकाउंट्स के लिए पेपर डॉक्यूमेंटेशन अनिवार्य है।
जानें क्या है केवाईसी
केवाईसी रिजर्व बैंक द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे में अच्छे से जान पाती है। केवाईसी यानी 'नो योर कस्टमर' अपने ग्राहक को जानिए। बैंक और वित्तीय कंपनियां इसके लिए फॉर्म को भरवा कर इसके साथ कुछ पहचान के प्रमाण भी लेती है।
केवाईसी के लिए इन कागजात की जरुरत
1. पासपोर्ट
2. मतदाता पहचान पत्र
3. ड्राइविंग लाइसेंस
4. आधार कार्ड
5. नरेगा कार्ड
6. पैन कार्ड
2017 में लॉन्च हुआ था योनो
नवंबर 2017 में लॉन्च किया गया योनो ऐप 8 करोड़ डाउनलोड्स हो चुका है और 3.7 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। एसबीआई ने योनो प्लेटफॉर्म पर 20 से अधिक कैटेगरी में 100 से ज्यादा ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ साझेगारी की हुई है। एसबीआई के चेयरमैन ने कहा, हमें विश्वास है कि यह पहल मोबाइल बैंकिंग में एक नया आयाम जोड़ेगी और ग्राहकों को उनकी बैंकिंग जरूरतों के लिए डिजिटल होने के लिए सशक्त बनाएगी। यह डेवलपमेंट डिजिटल इंडिया के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications