नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की योनो ऐप पर एक नया फीचर लॉन्च किया गया है। एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए कई नयी-नयी सुविधाएं शुरू करता रहता है। इसी कड़ी में बैंक ने अपनी योनो ऐप पर नया फीचर शामिल किया है। दरअसल सबसे बड़ा बैंक होने के चलते एसबीआई के पास सर्वाधिक ग्राहक हैं, इसलिए उन्हें मैनेज करने के लिए अपनी मोबाइल ऐप पर नये फीचर्स को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि ये खास फीचर।
बिना लॉग इन जानिए बैलेंस
योनो ऐप के नये खास फीचर के जरिए आप बिना लॉग इन के ही अपना बैलेंस जान सकेंगे। इसी तरह आप बिना लॉग इन के ही अपना बिल का भुगतान भी कर सकेंगे। एसबीआई की Yono (You Only Need One App) ऐप के जरिए बैंक के ग्राहक हर तरह की लेन-देन कर सकते हैं। आप अपने मोबाइल पर योनो ऐप इंस्टॉल करके बैंकिंग लेन-देन के साथ-साथ फिल्म टिकट भी बुक कर सकते हैं। आपके इसी से शॉपिंग भी कर सकते है। आप कहीं खाने-पीने जाएं तो योनो ऐप से बिल की पेमेंट भी की जा सकती है।
बिना लॉग इन के होगी लेन-देन
अब जो नया फीचर एसबीआई के योनो ऐप में शामिल किया गया है उससे आपको बार-बार लॉग इन की जरूरत नहीं होगी। ऐप में प्री-लॉग इन फीचर शामिल किया गया है, जो ऐप में बार-बार लॉग इन के झंझट से मुक्ति दिलाएगा। अगर आप इस फीचर का उपयोग करना चाहें तो पहले 6 अंकों का एमपिन जनरेट कर लें। प्री-लॉग इन फीचर का उपयोग बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, फेस आईडेंटिफिकेशन या यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से भी किया जा सकता है।
कई बैंक देते हैं ऐसी सर्विस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सर्विस देने वाला एसबीआई पहला बैंक नहीं है। बल्कि कई प्राइवेट और सरकारी बैंक पहले से इस तरह की सुविधा देते हैं। सर्विस की जानकारी लेने के लिए आप अपने बैंक से संपर्क करें।
योनो ऐप में गड़बड़
पिछले दिनों एसबीआई की मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो के सिस्टम में गड़बड़ की खबर सामने आई थी। पिछले कुछ हफ्तों में बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म और नेटबैंकिंग में गड़बड़ी की कई खबरें सामने आई हैं। एसबीआई के ग्राहक योनो ऐप में आ रही दिक्कतों की शिकायत कर रहे थे। एसबीआई ने कहा था कि वे गड़बड़ी को ठीक कर रहा है। बैंक ने ग्राहकों से इंटरनट बैंकिंग सॉल्यूशन और योनो लाइट का इस्तेमाल करने को कहा था। एसबीआई ने ट्वीट करके कहा था कि योनो एसबीआई मोबाइल एप्लिकेशन सिस्टम एक समस्या के कारण प्रभावित हुआ। बैंक ने ग्राहकों से बैंकिंग जरूरतों के लिए OnlineSBI और YONO Lite का उपयोग करने की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया था।
योनो ऐप के यूजर
योनो के इस समय 2.7 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं, जबकि 70000 से अधिक नये यूजर इस ऐप से जुड़ रहे हैं। मार्च में योनो के उपयोगकर्ताओं की संख्या 2 करोड़ से अधिक हो गई थी। इसे अब से 3 साल पहले दिसंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। योनो को एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के लिए एक स्मार्टफोन ऐप के रूप में पेश किया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
