
SBI special Amrit Kalash scheme : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने विशेष एफडी स्कीम लांच की है। इस स्कीम के तहत बहुत ही अच्छा ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि यह एफडी केवल 31 मार्च 2023 तक ही कराई जा सकती है।
एसबीआई अमृत कलश स्कीम
एसबीआई अमृत कलश स्कीम नाम से बैंक ने विशेष एफडी लांच की है। इस एफडी तक के तहत सामान्य नागरिकों को 7.10 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा इस खास एफडी में सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। इस प्रकार से वरिष्ठ नागिरकों को इस एफडी पर 7.60 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा स्टेट बैंक ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को इस खास स्कीम पर 1 फीसदी एक्स्ट्रा ब्याज देने का ऐलान किया है।
जानिए कितने दिनों की है यह अमृत कलश एफडी
एसबीआई अमृत कलश स्कीम के तहत एफडी 400 दिन के लिए की जा रही है। इस स्कीम में 15 फरवरी, 2023 से लेकर 31 मार्च 2023 तक रुपये जमा कराए जा सकते हैं। इस स्कीम के तहत अगर एफडी कराई जाती है तो 1 लाख रुपये की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8,600 रुपये और आम लोगों को 8,017 रुपये ब्याज के रूप में दिया जाएगा।

इसके अलावा एसबीआई ने बढ़ाई हैं अन्य एफडी की दरें भी
स्टेट बैंक (एसबीआई) ने इसी के साथ अपनी एफडी और आरडी की दरें भी बढ़ाईं हैं। एसबीआई 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.00 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 3.50 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक ब्याज दर दे रहा है। इसके अलावा एसबीआई ने 12 माह से लेकर 10 साल तक की आरडी पर ब्याज दरों को बढ़ाकर 6.80 फीसदी से लेकर 6.5 फीसदी तक कर दिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
