अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक है तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में आपका खाता हैं और आप अपने बैंक की सेवाओं से परेशान है
नई दिल्ली: अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक है तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में आपका खाता हैं और आप अपने बैंक की सेवाओं से परेशान है तो इस नाराजगी को दूर करने और अपनी शिकायत या समस्या को सुलझाने के लिए एसबीआई आपको मौका देने जा रहा है। ग्राहकों के साथ जुड़ने और उन्हें बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से एसबीआई कल यानि 22 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर 'कस्टमर मीट' यानी ग्राहक मेला का आयोजन कर रहा है। SBI ग्राहक अब किराना स्टोर से ऐसे ले सकते हैं कैश, जानें कैसे?

ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट के इस्तेमाल एवं फायदों के लिए किया जाएगा जागरूक
एसबीआई के इस 'कस्टमर मीट' के जरिये आप अपनी समस्याओं का हल निकाल लेंगे। इस पहल के माध्यम से बैंक का लक्ष्य देशभर में 517 स्थानों पर एसबीआई के 17 स्थानीय प्रधान कार्यालयों के जरिए ग्राहकों से जुड़ना है। बता दें कि बैठक को बैंक के वरिष्ठ अधिकारी संबोधित करेंगे। इस मीट में एसबीआई ग्राहकों को लेन-देन के लिए डिजिटल पेमेंट मोड का इस्तेमाल करने और इसके फायदों के बारे में बताएगा। इसके अलावा यह जानकारी भी दी जाएगी कि डिजिटल लेन-देन करते वक्त क्या सावधानी बरती जानी चाहिए।
ग्राहक दे सकते हैं सुझाव व फीडबैक
अच्छी बात तो यह है कि ग्राहकों को अपनी बातें रखने का भरपूर मौका दिया जाएगा। इस पहल के तहत ग्राहक बैंक से अपने मुद्दों को लेकर कर्मचारियों के साथ बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही बैंक के प्रॉडक्ट्स व सर्विसेज पर अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव भी दे सकते हैं। ग्राहकों के फीडबैक और सुझाव बैंक को मौजूदा प्रॉडक्ट्स व सर्विसेज में और सुधार करने में मदद करते हैं।
ग्राहकों कि प्रतिक्रियाएं और सुझाव बैंक के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता
जानकारी दें कि कस्टमर मीट के बारे में बताते हुए एसबीआई के एमडी, रिटेल व डिजिटल बैंकिंग पीके गुप्ता ने कहा कि ग्राहक जुड़ाव एक निरंतर जारी रहने वाली प्रक्रिया है, जो एसबीआई की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्राहकों की मूल्यवान प्रतिक्रियाएं और सुझाव बैंक को गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग अनुभव प्रदान करने में मदद करते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
