SBI ग्राहकों को दे रहा खास फेस्टिवल शॉपिंग ऑफर, जल्द उठाएं फायदा
अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने डिजिटल ऐप योनो पर एक्सक्लुसिव शॉपिंग का दूसरा संस्करण लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने डिजिटल ऐप योनो पर एक्सक्लुसिव शॉपिंग का दूसरा संस्करण लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। जानकारी दें कि एसबीआई का यह खास शॉपिंग फेस्टिवल 10 दिसंबर को शुरू होगा, जोकि 14 दिसंबर तक जारी रहेगा। एसबीआई के इस 5 दिवसीय शॉपिंग फेस्टिवल कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। बतर दें एसबीआई रिटेल व डिजिटल बैंकिंग के प्रबंध निदेशक पी के गुप्ता ने कहा, 'पिछले साल जबरदस्त सफलता के बाद एसबीआई योनो अपने शॉपिंग फेस्टिवल का दूसरा संस्करण लॉन्च करने जा रहा है।

होम लोन पर भी मिलेगा खास ऑफर
- इस बार एसबीआई ने 17 ई-कॉमर्स के अलावा होम और ऑटो लोन लेने वालों को भी खास ऑफर देने का ऐलान किया है।
- इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेफॉर्म्स में अमेजन, लाइफस्टाइल स्टोर्स, थॉमस कुक, ईज माई ट्रिप, ओयो, पेपरफ्राई जैसे मर्चेन्ट्स शामिल हैं।
- वहीं बैंक ने ऐलान किया है कि 31 दिसंबर 2019 तक ऑटो लोन लेने पर किसी भी तरह का लोन प्रोसेसिंग चार्ज नहीं देना होगा।
- इस दौरान एसबीआई से लोन लेने पर तुरंत प्रिंसिपल अप्रुवल लेने के साथ ही कंसोलिडेटेड प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
- ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि एसबीआई के इस शॉपिंग फेस्टिवल में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, गिफ्ट, ज्वेलरी, फर्नीचर, टूर पैकेज की खरीदारी और होटल बुकिंग पर 5 से 50 फीसदी तक छूट मिलेगी।
- इस फेस्टिव सीजन को बजट फ्रेंडली बनाने के लिए सभी एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 2500 रुपये तक 10 फीसदी की छूट भी देगा। इसके लिए कम से कम 1000 रुपये की शॉपिंग करनी होगी।
- बता दें कि बीते दो साल में एसबीआई के योनो ऐप लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हुआ है।
- इसे एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
एसबीआई योनो खाता के फायदे
- खाता खुल जाने के बाद आपको बैंक की सारी सुविधाएं मिलेंगी।
- खाता खुल जाने के बाद आपको प्लैटिनम डेबिट कार्ड मिलेगा।
- एसबीआई योनो एप के जरिए खाता खुलवाने पर आपको 5 लाख रुपए तक मुफ्त दुर्घटना बीमा मिलेगा।
- प्लेटिनम डेबिट कार्ड के जरिए आपको एटीएम से 1 लाख रुपए तक निकालने की सुविधा मिलती है।
चेक बुक और स्टेटमेंट
- एप के जरिए आप चेकबुक के लिए भी आवेदन दे सकते हैं।
- चेकबुक आवेदन देने पर आपको प्रति पेज 10 रुपए देने होंगे।
- एप के जरिए खाता खुलवाने पर आपको एक भी चेकबुक फ्री नहीं मिलेगी।
- खाते का स्टेमेंट आपको ईमेल आईडी पर मिलता रहेगा।
- अच्छी बात ये है कि अगर आप अपने एसबीआई योनो खाते में 25 हजार रुपए प्रतिमाह का बैलेंस बनाए रखते हैं तो आपको मिनिमम बैलेंस भी नहीं देना होगा।
मुकेश अंबानी : जानिए कॉलेज ड्रॉपआउट से अमीरी का सफर ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
