अपना घर खरीदने का हर किसी का सपना होता है। जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में हर कोई अपने घर का सपना पूरा करने के लिए आज के दौर में होम लोन का सहारा लते हैं।
नई दिल्ली: अपना घर खरीदने का हर किसी का सपना होता है। जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में हर कोई अपने घर का सपना पूरा करने के लिए आज के दौर में होम लोन का सहारा लते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) घर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए सबसे सस्ते होम लोन की पेशकश कर रहा है। एसबीआई में होम लोन की ब्याज दरें 7.90 फीसदी से शुरू हैं। आपको जानकारी दें कि ये ब्याज दरें 1 जनवरी 2020 से प्रभाव में हैं। मालूम हो कि इस बारे में बैंक ने ट्वीट के जरिए भी जानकारी दी है।जानकारी दें कि 7.90 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर रेपो रेट पर बेस्ड होम लोन के लिए है। वहीं नॉन-सैलरीड ग्राहकों के लिए इस रेट में 0.15 फीसदी और जोड़ा जाएगा। 30 लाख रुपये तक के लोन के मामले में अगर LTV रेशियो >80% व

महिलाओं को भी होम लोन की छूट
एसबीआई महिलाओं को होम लोन की ब्याज दर में 0.05 फीसदी की छूट दे रहा है। यानी महिला के होम लोन लेने पर एसबीआई में प्रभावी ब्याज दर टर्म लोन के मामले में सामान्यतया 7.90 से 8.25 फीसदी सालाना और मैक्सगेन लोन के मामले में 8.15 से 8.50 फीसदी सालाना तक रहेगी। एसबीआई रियलिटी लोन के मामले में भी महिलाओं को 0.05 फीसदी की छूट मिल रही है। एसबीआई रियलिटी लोन की प्रभावी ब्याज दर पहले 5 सालों के लिए 8.65 से 8.85 फीसदी सालाना तक है। लेकिन महिलाओं के लिए यह दर 8.60 से 8.80 फीसदी सालाना तक होगी।
अब घर खरीदना हो जाएगा सस्ता
हाल ही में एसबीआई ने एक नई पहल शुरु की है कि घर खरीदने से पहले होम लोन ले सकते है।। आमतौर पर घर पसंद करने के बाद लोग होम लोन के लिए बैंक का रुख करते हैं। इसके बदले, अगर आप पहले प्री-अप्रूव्ड होम लोन लेकर घर की खोज शुरू करें तो सस्ता घर खरीदने में मदद मिलेगी। इसलिए एसबीआई भी ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड होम लोन दे रहा है। इस बात की जानकारी बैंक ने ट्वीट के जरिये दी है।
जानिए प्री-अप्रूव्ड होम लोन के फायदे
- प्री-अप्रूव्ड होम लोन में ग्राहक को यह पता होता है कि उसे कितना होम लोन मिल सकता है।
- इतना ही नहीं इससे समय और परेशानी की बचत होती है। आपको इस बात की भी जानकारी होगी कि आप घर के लिए कितना होम लोन मिलेगा और आप अपनी तरफ से कितने पैसे लगाएं।
- दोनों को मिलाकर घर का बजट आपको पता चल जाता है और आप अपने बजट में घर देख सकते हैं।
- बता दें कि इसके लिए बैंक कुछ फीस भी लेते हैं।
- इन सब के बीच आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक देश में सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन प्रदान कर रहा है। एसबीआई होम लोन की ब्याज दर 7.90 फीसदी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
