नई दिल्ली। ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बड़ा कदम उठाया है। इसके चलते एटीएम से अब लेनदेन सुरक्षित हो जाएगा। हालांकि इसके लिए एसबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने का नियम बदल दिया है। इसके चलते अब केवल एटीएम कार्ड के भरोसे ही पैसा नहीं निकलेगा। नए नियम 18 सितंबर 2020 से लागू होने जा रहे हैं। इसके बाद अगर आपको एटीएम से पैसा निकालना है तो इस प्रक्रिया का पालन करना होगा। आइये जानते हैं अब कैसे निकलेगा पैसा।
कितनी रकम निकालने के लिए बदल रहा नियम
एसबीआई 18 सितंबर 2020 से एटीएम से पैसे निकालने के जो नियम बदल रही है, वह 10,000 रुपये या उससे बड़ी निकासी पर लागू होंगे। अगर आप अब इतना बड़ा ट्रांजेक्शन करेंगे तो आपको एटीएम कार्ड के साथ अपना मोबाइल भी पास में रखना होगा। क्योंकि बैंक आपको पास एक ओटीपी भेजेगा। अगर आपके पास अपना मोबाइल नहीं होगा, तो यह ओटीपी आप नहीं डाल पाएंगे और पैसा नहीं निकलेगा। हालांकि यह व्यवस्था इस वक्त रात 8 बजे से सुबह 8 बजे बीच लागू थी, लेकिन अब इसे पूरे दिन की लागू किया जा रहा है। यानी अब ओटीपी के बिना बड़ी रकम एसबीआई के एटीएम से निकालना संभव नहीं होगा।
जल्द करा लें मोबाइल नंबर अपडेट
जिन ग्राहकों ने अपने मोबाइल नंबर एसबीआई अकाउंट में अपडेट नहीं कराए हैं, उनको तुरंत ही ऐसा करा लेना चाहिए। अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है या और कोई दिक्कत है, तो उसे बैंक से मिलकर तुरंत ही दूर करा लें। क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो आपको जरूरत पर पैसा निकालने में दिक्कत आएगी।
आखिर क्यों ऐसा कर रहा एसबीआई
एसबीआई का कहना है कि वह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सहित एटीएम के इस्तेमाल को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी के तहत यह नया नियम लागू किया जा रहा है। इससे पहले ही एसबीआई 1 जनवरी, 2020 से अपने एटीएम में यह नियम रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच लागू कर चुका है। अब इस नियम को 24 घंटे के लिए लागू किया जा रहा है। अब 10,000 रुपये या इससे ज्यादा पैसे निकालने पर डेबिट या एटीएम कार्ड पिन के साथ आपको मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को भी एटीएम में डालना होगा, तभी आप पैसा निकाल पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। इसकी देशभर में करीब 22,000 शाखाएं हैं। वहीं एसबीआई के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिग और एटीएम की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं। इसीलिए एसबीआई लगातार अपनी ऑनलाइन बैंकिंग सहित एटीएम की सुरक्षा को बढ़ा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
