नई दिल्ली, जुलाई 19। एसबीआई की सहायक कंपनी और बीमा यूनिट एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने एसबीआई लाइफ-स्मार्ट प्लेटिना प्लस नाम से एक इंश्योरेंस सॉल्यूशन तैयार किया है, जो आपके खर्चों को पूरा करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए रेलुगर गारंटीड इनकम (बचत) ऑफर करता है। यह योजना जीवन बीमा कवर के माध्यम से पॉलिसी अवधि के दौरान परिवार को वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान करती है। आगे जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल, जो आपको गारंटी इनकम दिला सकता है।
बहुत काम आएगी स्कीम
एसबीआई लाइफ के अनुसार लाइफ यादगार अनुभव क्रिएट करने के बारे में है। आपका पैशन, आपका परिवार, उनके सपने, सभी इन अनुभवों को बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। आप अपने सपनों की छुट्टियाँ, कार अपग्रेड, दूसरा घर, शानदार जीवनशैली, बिना किसी रोक-टोक के अपने पैशन को फॉलो करना, अपने बच्चों के सपनों को साकार बनाना, समाज में सक्रिय योगदान जैसे काम इस स्कीम की मदद से कर सकते हैं।
फाइनेंशियल सुरक्षा
आज के समय में हमारे चारों ओर अनिश्चितता का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा होनी जरूरी है जो आपके और आपके परिवार के लिए काम आए। इसके लिए एसबीआई का गारंटीड इनकम सॉल्यूशन परफेक्ट है।
कैसे काम करता है यह सॉल्यूशन
यह अनूठी योजना 7, 8 और 10 वर्षों के सीमित प्रीमियम भुगतान विकल्प के साथ आती है। दोनों प्लान विकल्पों में, आपको प्रीमियम भुगतान अवधि की समाप्ति के बाद आपके द्वारा चुनी गई भुगतान अवधि के लिए गारंटीड इनकम और एक वर्ष तक सर्वाइवल बेनेफिट भी मिलेगा। गारंटीड इनकम प्लान विकल्प में इसके अलावा, मृत्यु की किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मामले में, आपके नॉमिनी को शेष भुगतान अवधि के लिए गारंटीड आय प्राप्त होगी।
पसंदीदा प्रीमियम भुगतान अवधि
अपनी पसंदीदा प्रीमियम भुगतान अवधि के आधार पर आप जीवन के प्रमुख पड़ावों के लिहाज से भुगतान अवधि चुन सकते हैं। ये नियमित भुगतान दो आय योजना विकल्पों के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं - गारंटीड आय और जीवन आय। तो एसबीआई लाइफ- स्मार्ट प्लेटिना प्लस के साथ आप अपने परिवार की वित्तीय स्वतंत्रता की गारंटी प्राप्त कर सकते हैं या अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए तैयारी भी कर सकते हैं।
गारंटीड इनकम प्लान को समझें
गारंटीड इनकम प्लान्स ऐसी जीवन बीमा योजनाएं हैं जो पॉलिसीधारकों को पहले से निर्धारित समय अवधि के लिए रेगुलर इनकम के रूप में एक स्पेसिफइक राशि प्रदान करती है। यह लाइफ कवर ऑफर करने वाले प्लान के अतिरिक्त है। कुछ प्लान प्रीमियम फीचर्स का रिटर्न ऑफर भी करते हैं जो पॉलिसीधारकों को पॉलिसी की मैच्योरिटी तक भुगतान किए गए सभी प्रीमियम देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इन रिटर्न की गारंटी होती है, जो पॉलिसीधारकों को भविष्य में मासिक या तिमाही जैसे नियमित आधार पर दिये जा सकते हैं। इन योजनाओं के तहत भुगतान की गई रेगुलर गारंटीड इनकम काफी उपयोगी हो सकती है। ये पैसा काम के वर्षों के दौरान आपकी प्राथमिक इनकम को पूरा करने या रिटायरमेंट के बाद अपनी प्राथमिक आय को रिप्लेस करने के लिए आय का एक विश्वसनीय ऑप्शन हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications