नई दिल्ली, जून 16। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने गुरुवार को आवर्ती जमा या रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) की ब्याज दरों में वृद्धि की है। नई दरें 14 जून से प्रभावी होंगी। एसबीआई की आरडी दरें सामान्य ग्राहकों के साथ 5.3-5.5 फीसदी तक हो गयी हैं। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन दरों पर अतिरिक्त 50 आधार अंक (0.50 फीसदी) का ब्याज मिलेगा। आगे जानिए बैंक की आरडी की नयी ब्याज दरें।
चेक करें ब्याज दरें
2 साल से लेकर 3 साल से कम तक की अवधि की आरडी जमा पर एसबीआई ने दरों 15 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। अब ये दर बढ़ा कर 5.35 फीसदी कर दी गई है, जो पहले 5.20 प्रतिशत थी। 1 साल से 2 साल से कम की जमा पर दर 5.3 फीसदी बनी हुई है। एसबीआई 3 साल से 5 साल से कम की मैच्योरिटी की आरडी पर 5.45 फीसदी और 5 साल से 10 साल की अवधि के आरडी डिपॉजिट पर 5.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर करता है।
14 जून 2022 से एसबीआई आरडी दरें
1 साल से 2 साल से कम : 5.30 फीसदी
2 साल से 3 साल से कम : 5.35 फीसदी
3 साल से 5 साल से कम : 5.45 फीसदी
5 साल और 10 साल तक : 5.5 फीसदी
एमसीएलआर में बढ़ोतरी
इससे पहले भारत के सबसे बड़े बैंक ने विभिन्न अवधियों पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 20 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी। एक वर्षीय एमसीएलआर को 7.20 फीसदी से बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया गया। अधिकांश कंज्यूमर लोन जैसे ऑटो, होम और पर्सनल लोन एमसीएलआर से जुड़े होते हैं। बैंक की वेबसाइट के अनुसार ओवरनाइट से तीन साल की अवधि के एमसीएलआर को बढ़ा कर 7.05-7.70 प्रतिशत तक कर दिया गया है।
एफडी की नयी दरें
एसबीआई ने 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम तक की एफडी पर ब्याज दर बढ़ा कर 4.6 फीसदी कर दी। 1 साल से 2 साल से कम तक की एफडी पर पहले के 4.4 फीसदी के मुकाबले ब्याज दर को बढ़ा कर 4.6 फीसदी कर दिया गया है। साथ ही 1 साल से 2 साल से कम की एफडी पर अब 5.3 फीसदी रिटर्न मिलेगा। 7 से 45 दिन पर इसकी ब्याज दर सामान्य नागरिकों के लिए 2.9 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.4 फीसदी है।
बाकी अवधियों की दरें
46 से 179 दिन पर ब्याज दर सामान्य नागरिकों के लिए 3.9 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.4 फीसदी है। 180 दिन से 210 दिन तक पर सामान्य नागरिकों के लिए 4.4 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.9 फीसदी है। 211 दिन से 1 साल से कम पर ये दरें 4.6 फीसदी और 5.1 फीसदी हैं। 1 साल से 2 साल से कम तक की एफडी पर ये दरें 5.3 फीसदी और 5.8 फीसदी हैं। 2 साल से 3 साल से कम पर ये दरें 5.35 फीसदी और 5.85 फीसदी हैं। 3 साल से 5 साल से कम तक की एफडी पर ये दरें 5.45 फीसदी और 5.95 फीसदी हैं। 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर ये दरें 5.5 फीसदी और 6.3 फीसदी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications