नई दिल्ली, जून 14। देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने हाल ही में हुई रेपो दर वृद्धि के बाद एक बार फिर से एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। साथ ही इसने लोन भी महंगा कर दिया है। सभी अवधियों की ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी 15-20 बीपीएस (0.15-0.20 फीसदी) रही है। मुख्य तौर पर 211 दिनों से लेकर 3 साल से कम तक के बीच की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं। ध्यान दें कि बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि के लिए लागू होगी।
कितनी है नयी ब्याज दर
211 दिनों से लेकर 1 साल से कम तक की जमा राशि पर अब 4.6 फीसदी सालाना मिलेगा। साथ ही 1 साल से 2 साल से कम तक की एफडी पर अब पहले के 4.4 फीसदी के मुकाबले 4.6 फीसदी की पेशकश की जाएगी। साथ ही 1 साल से 2 साल से कम की एफडी पर अब 5.3 फीसदी रिटर्न मिलेगा। बता दें कि 7 से 45 दिन पर इसकी ब्याज दर सामान्य नागरिकों के लिए 2.9 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.4 फीसदी है।
चेक करें और दरें
46 से 179 दिन पर ब्याज दर सामान्य नागरिकों के लिए 3.9 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.4 फीसदी है। 180 दिन से 210 दिन तक पर सामान्य नागरिकों के लिए 4.4 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.9 फीसदी है। 211 दिन से 1 साल से कम पर ये दरें 4.6 फीसदी और 5.1 फीसदी हैं। 1 साल से 2 साल से कम तक की एफडी पर ये दरें 5.3 फीसदी और 5.8 फीसदी हैं।
ये हैं बाकी दरें
2 साल से 3 साल से कम पर ये दरें 5.35 फीसदी और 5.85 फीसदी हैं। 3 साल से 5 साल से कम तक की एफडी पर ये दरें 5.45 फीसदी और 5.95 फीसदी हैं। 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर ये दरें 5.5 फीसदी और 6.3 फीसदी हैं।
महंगा कर दिया लोन
एसबीआई ने 15 जून, 2022 से फंड आधारित उधार दरों की सीमांत लागत (एमसीएलआर) में 0.20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। एक वर्षीय एमसीएलआर को 7.20 प्रति की मौजूदा दर से बढ़ा कर 7.40 प्रतिशत किया गया है। ओवरनाइट से तीन साल की अवधि के एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.05 से 7.70 प्रतिशत तक कर दिया गया है। इसने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को भी बढ़ा दिया है।
एसबीआई वीकेयर एफडी स्कीम
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक की एक विशेष "एसबीआई वीकेयर" स्कीम चल रही है, जिसमें ऊपर बताई गई वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरों से भी 30 बीपीएस अधिक ब्याज दिया जाता है। ये अतिरिक्त प्रीमियम वरिष्ठ नागरिकों को उनकी रिटेल टीडी (टर्म डिपॉजिट) का भुगतान किया जाएगा। पर ये स्कीम केवल 5 वर्ष और उससे अधिक की अवधि के लिए है।
एसबीआई स्टाफ और एसबीआई पेंशनभोगी
एसबीआई स्टाफ और एसबीआई पेंशनभोगियों को देय ब्याज दर लागू दर से 1.00 फीसदी अधिक होगी। 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों और एसबीआई पेंशनरों के लिए लागू दर, निवासी भारतीय वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधियों के लिए देय दर से 0.50% अधिक होगी अर्थात एसबीआई निवासी भारतीय वरिष्ठ नागरिक पेंशनभोगियों को स्टाफ (1%) और निवासी भारतीय वरिष्ठ नागरिक (0.50%) के दोनों लाभ मिलेंगे।
एसबीआई एफडी
एसबीआई एफडी में निवेशकों को छोटी अवधि के लिए सावधि जमा में निवेश करने का सुझाव दिया गया है, क्योंकि लंबी अवधि में ब्याज दरें अधिक बढ़ जाएंगी। यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं, तो आप अपनी जमा राशि को तोड़ने और फिर से निवेश करने में असमर्थ हैं क्योंकि इसके लिए शुल्क लगेगा। अगले कुछ महीनों में, यह संभव है कि ब्याज दरें कम से कम 50 से 75 आधार अंक तक और बढ़ें। आरबीआई आने वाले समय में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
