नयी दिल्ली। पिछले एक साल में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) भारत में लेनदेन का एक लोकप्रिय जरिया बन गया है। बिल भुगतान से लेकर मनी ट्रांसफर तक यूपीआई ने पेमेंट सॉल्यूशन को आसान और क्विक बना दिया है। अगर आप एसबीआई, जो कि देश का सबसे बड़ा बैंक है, ग्राहक हैं और अपने खाते से पैसा ट्रांसफर करने के लिए परेशानी मुक्त और तेज सर्विस चाहते हैं तो आप एसबीआई योनो के योनो लाइट एसबीआई यूपीआई का उपयोग कर सकते हैं। पेमेंट का यह तरीका तेज और आसान है। हालांकि एसबीआई योनो लाइट ऐप के माध्यम से अधिकतम 10,000 रुपये की लेन-देन की जा सकती है। साथ ही रोजाना की अधिकतम लिमिट 25,000 रुपये रखी गई है। मगर कभी-कभी यूपीआई से ट्रांजेक्शन फेल भी हो जाती है। इससे आपका पैसा फंस सकता है। अगर एसबीआई के इस ऐप से असफल यूपीआई लेन-देन में आपका पैसा फंस जाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
एसबीआई यूपीआई फंड ट्रांसफर असफल होने पर क्या करें
यदि आपके खाते से पैसा डेबिट हो गया मगर लेकिन लेन-देन नहीं हुई तो एसबीआई तकनीकी गड़बड़ी के लिए रियल टाइम में पैसा वापस करता है। इस सर्विस के तहत कटा हुआ पैसा तुरंत आपके खाते में वापस ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यदि आपका पैसा वापस न आए तो आप एसबीआई योनो लाइट ऐप के माध्यम से खुद ही इसकी शिकायत कर सकते हैं। आप 'पेमेंट हिस्ट्री' ऑप्शन पर जाकर शिकायत कर सकते हैं और उस विशेष लेनदेन को चुन कर और शिकायत कर सकते हैं। आप एसबीआई पर्सनल ऐप में यूपीआई फंक्शनैलिटी के तहत "Dispute Model" मॉड्यूल में स्टेटस की जांच भी कर सकते हैं।
ऐसे करें एसबीआई यूपीआई फंड ट्रांसफर स्टेटस चेक
योनो लाइट एसबीआई ऐप में लॉगइन करें। यूपीआई पर नेविगेट करें और उसमें यूपीआई पेमेंट हिस्ट्री पर जाएं। इस सुविधा के प्रमुख लाभों में से एक यह है कि फंड ट्रांसफर करने के लिए ग्राहक को लाभार्थी (जिसे पैसा भेजा गया) को रजिस्टर करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि लाभार्थी की वर्चुअल आईडी का उपयोग करके पैसे भेजने के मामले में लाभार्थी को अनिवार्य रूप से यूपीआई के साथ रजिस्टर होना चाहिए। खाता संख्या + आईएफएससी या आधार नंबर के माध्यम से भुगतान के मामले में लाभार्थी को यूपीआई के लिए पंजीकृत होने की आवश्यकता नहीं है।
इन बातों का रखें ध्यान
योनो लाइट एसबीआई ऐप के माध्यम से प्रति लेनदेन की अधिकतम लिमिट 10,000 रुपये रु है। वहीं एक दिन में आप इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा 25,000 रुपये की लिमिट तक लेन-देन कर सकते हैं। दूसरी बात कि आप योनो लाइट एसबीआई ऐप की यूपीआई फंक्शनैलिटी के माध्यम से एक बार पेमेंट शुरू करने बाद ट्रांसफर फंड के लिए किए गए भुगतान अनुरोध को रोक नहीं सकते।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications