नई दिल्ली, सितंबर 02। यह स्वभाविक है कि कई बार हमें अचानक पैसो की जरूरत पड़ जाती है और हमारे पास बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होते हैं। इस स्थिति में हम दोस्त-रिश्तेदारों से उधार मांगने की कोशिश जरूर करते हैं। कई लोग उधार मांगना उचित नहीं समझते हैं और क्रडिट कार्ड से भुगतान करते हैं या फिर लोन लेने की सोचते हैं। ज्यादातर लोग बैंक से पर्सनल लोन निकालते हैं। क्रडिट कार्ड या पर्सनल लोन दोनों का इंटरेस्ट रेट 14-15 फीसदी होता है। ऐसे में इन्टरेस्ट पर आपको ज्यादा पैसा चुकाना पड़ता है। लेकिन अगर एसबीआई में आपका फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) है तो आपको आसानी से लोन मिल जाएगा।
एफडी के अगेन्स्ट लोन है फायदेमंद
एसबीआई के ग्राहकों को एफडी पर लोन लेना कई तरह से लाभदायक है। यह लोन पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड पर लिए गए लोन के मुकाबले बहुत सस्ता होता है। इसका सीधा मतलब है कि एफडी के अगेन्स्ट लोन का इंटरेस्ट रेट दूसरे लोन के मुकाबले बहुत कम है। लोन को आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं और लोन भरे की पूरी आजादी होगी, मतलब अगर आप लोग जल्दी भरते हैं तो कोई प्रिपेड चार्ज नहीं कटेगा। एसबीआई के एफडी पर लोन की सुविधा इस लिए लाभदायक है क्योकिं इसमें सीवील स्कोर की भी आवश्यकता नहीं होती है। बैंक के लिए यह एक रिस्क फ्री लोन होता है क्योंकि बैंक के पास पहले से ग्राहक का पैसा जमा है।
95 प्रतिशत तक मिल सकता है लोन
फिक्स डिपॉजिट में जमा अमाउंट का 95 प्रतिशत ग्राहक लोन के रूप में ले सकते हैं। मतलब कि अगर किसी ग्राहक ने एफडी में 1,00,000 रुपये जमा किए हैं तो आप बैंक से 95 हजार रुपये तक का लोन पा सकते हैं। अगर यह अमाउंट 50,000 रुपये का है तो एफडी के अगेंन्स्ट 47,5000 रुपये तक का लोन मिलेगा।
सस्ते दर पर मिलेगा लोन
पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने पर प्रोसेसिंग वसूली जाती है। लेकिन, एसबीआई एफडी पर लोन लेने वालों से कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं वसूलता है। इससे लोन सस्त हो जाता है। पैसे भी तुरंत ग्राहक के खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं। ग्राहकों को एफडी पर लोन के लिए केवल 7 प्रतिशत सलाना ब्याज चुकाना होता है। आप अगर नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करते हैं तो आपके लिए लोन के लिए अप्लाई करना आसान होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
