SBI Hiring: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना फ्यूचर बनाना चाहतें तो खुशखबरी है. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भारी संख्या में भर्ती करने की तैयारी कर रही है. यह एक दशक में अपने सबसे बड़े भर्ती अभियान के लिए कमर कस रहा है. इसके तहत फाइनेंशियल ईयर 2026 में 18,000 लोगों को नियुक्त करने की योजना है. इसका उद्देश्य बैंक की तकनीकी क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक इन नई भर्तियों में से लगभग 13,500 से 14,000 लिपिक कर्मचारी होंगे, जबकि 3,000 पद प्रोबेशनरी और लोकल बेस्ड ऑफिशर्स के लिए होंगे.
SBI के चेयरमैन सीएस सेट्टी ने इस बात पर जोर दिया कि यह भर्ती अभियान बैंक के चल रहे तकनीक-संचालित परिवर्तन के अनुरूप है. सेट्टी ने कहा कि विभिन्न कैटेगरीज में हमारी कुल भर्ती लगभग 18,000 लोगों की है. उन्होंने आगे बताया कि बैंक प्रौद्योगिकी खर्च पर प्रतिबंध के बिना डिजिटल क्षमताओं में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है.

टेक्नोलॉजी और सिस्टम ऑफिशर्स की भर्ती
लिपिक और अधिकारी पदों के अलावा एसबीआई अपने टेक्नोलॉजी वर्टिकल को मजबूत करने के लिए 1,600 सिस्टम अधिकारियों की भर्ती करने की योजना बना रहा है. शेट्टी ने इस बात पर फोकस किया कि तकनीकी निवेश से संबंधित विशिष्ट आंकड़ों का खुलासा न करने के बावजूद एसबीआई ने लगातार डिजिटल उन्नति को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है कि हमारा प्रौद्योगिकी व्यय तकनीक-संचालित मार्ग के हमारे उद्देश्य को आगे बढ़ाने में बाधा नहीं बनेगा.
फाइनेंशिल परफॉर्मेंस और ब्याज दरें घटने का असर
दूसरी ओर शेट्टी ने घटते ब्याज दर सायकल के बीच एसबीआई के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस को लेकर एनलिस्ट्स के साथ कॉनकॉल की. उन्होंने आश्वासन दिया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान रिटर्न ऑफ एसेट्स (RoA) 1% से ऊपर रहेगा. बता दें कि आरओए मापता है कि कोई कंपनी अपनी एसेटेससे कितनी कुशलता से मुनाफा कमाती है.
सेट्टी ने अपेक्षित रेपो दर में कटौती के कारण नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर संभावित दबाव को स्वीकार किया, लेकिन साल के लिए RoA गाइडेंस को 1% पर बनाए रखने की बात कही. एसबीआई के चेयरमैन ने बिजनेस सायकल के जरिए लगातार प्रॉफिटिबिलिटी हासिल करने में विश्वास व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य बिजनेस सायकल के जरिए लगातार 15 प्रतिशत से अधिक का RoE हासिल करना है
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications