नई दिल्ली, अप्रैल 18। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। एसबीआई ने अपने लोन की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। इसके चलते बैंक के लगभग सभी लोन महंगे हो गए हैं। इसके चलते पहले चल रहे लोन भी महंगे हो जाएंगे। आइये जानते हैं कि एसबीआई ने लोन कितना महंगा किया है। वहीं इस मामूली सी ब्याज दर में बढ़त से एसबीआई की कमाई हर साल करीब 1800 करोड़ रुपये बढ़ जाएगी। यहां पर यह याद रखना जरूरी है कि यह 1800 करोड़ रुपये बैंक के ग्राहक ब्याज के रूप में ज्यादा चुकाएंगे। जानिए यह कैसे होगा।
एसबीआई ने बढ़ाया एमसीएलआर बढ़ाया
एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए लोन को महंगा कर दिया है। एसबीआई के बेवसाइट के अनुसार बैंक ने अपने सभी अविध वाले मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) दरों में 0.10 प्रतिशत बढ़ा दिया है। बैंक ने यह भी बताया है कि यह बढ़ी हुई दरें 15 अप्रैल 2022 से लागू की जा रही हैं।
जानिए कहां कितना बढ़ाया
एसबीआई ने ग्राहकों के लिए ओवरनाइट से लेकर 3 महीने तक वाले मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) के लिए 6.65 फीसीद से बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दिया है। वहीं 6 महीने के लिए इसे 6.95 फीसदी से बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया है। वहीं 1 साल वाले एमसीएलआर को 7.10 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा 2 साल के लिए एमसएलआर को बढ़ाकर 7.30 फीसदी कर दिया गया है। इसी प्रकार 3 साल के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया गया है।
जानिए कैसे महंगा होगा आपका लोन
एसबीआई अब नए लोन तो महंगे देगा ही साथ ही पुराने लोन की ब्याज दरें भी बढ़ा दी जाएंगी। इसके चलते अगर ग्राहक अपने वर्तमान लोन की किस्त नहीं बढ़ाएगा तो उसे अपना पूरा करने के लिए ज्यादा समय तक किस्त चुकाना होगी। वहीं ग्राहक के पास अपने लोन की किस्त बढ़ाने का भी रास्ता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा भी कर चुका है लोन महंगा
वहीं इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपने सभी अवधि के कर्जों के लिए एमसीएलआर में 5 बीपीएस की बढ़ोतरी की थी। इस प्रकार की 1 साल की बेंचमार्क एमसीएलआर अब 7.35 फीसदी हो गई है।
जानिए कितना कमाई करेगा एसबीआई
वित्त वर्ष 2021 के अंत में एसबीआई के पास कुल लमा 3,681,277 करोड़ रुपये था। यानी 36 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा। अगर यह मान लिया जाए कि एसबीआई इस जमा का आधा ही ब्याज पर दे पाता है तो यह राशि भी 18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुई। एसबीआई ने आज ब्याज दरें 10 बेसेस प्वाइंट की बढ़ाई हैं। इस प्रकार से बैंक को 1800 करोड़ रुपये वार्षिक लोन पर ब्याज के रूप में ज्यादा लेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
