SBI Q1 Results : भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को अपने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिये है। बैंक ने अपने जून तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर 178.24 फीसदी के इजाफे के साथ 16 हजार 884 करोड़ रु की कमाई की।

चालु वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में एसबीआई की नेट इंटरेस्ट इनकम तिमाही के दौरान 24.7 फीसदी बढ़कर 38 हजार 905 करोड़ रु हो गई, जबकि डोमेस्टिक नेट इंटरेस्ट मार्जिन 24 बीपीएस बढ़कर 3.47 फीसदी हो गया। बैंक का सकल एनपीए तिमाही आधार पर 2.78 फीसदी और वार्षिक आधार पर 3.9 फीसदी के मुकाबले घटकर 2.76 फीसदी हो गया।संपत्ति पर रिटर्न तिमाही आधार पर 1 बीपीएस घटकर 1.22 फीसदी हो गया।
बैलेंस शीट के मामले में, लोन इजाफा 13.90 फीसदी वार्षिक दर्ज की गई है, जबकि घरेलू अग्रिम 15.08 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रहा है। वही ऑटो लोन की बात करें तो ऑटो लोन ने 2 लाख रु का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि एग्रीकल्चर लोन में 14.84 फीसदी और कॉर्पोरेट लोन में 12.38 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।
घरेलू एडवांस वृद्धि एसएमई अग्रिमों (18.27 फीसदी सालाना) द्वारा संचालित हुई, इसके बाद खुदरा व्यक्तिगत अग्रिमों में 16.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
वही, वार्षिक आधार पर प्रोविजन कवरेज रेश्यो 23 बीपीएस गिरकर 74.82 फीसदी हो गया, जबकि स्लिपेज अनुपात वार्षिक आधार पर 44 बीपीएस सुधरकर 0.94 फीसदी हो गया।
पहली तिमाही के लिए क्रेडिट लागत वार्षिक आधार पर 29 आधार अंक बढ़कर 0.32 फीसदी हो गई। पहली तिमाही के अंत में सीएआर में वार्षिक आधार पर 113 बीपीएस का सुधार हुआ और यह 14.56 फीसदी है।
एसबीआई की तरफ से कहा गया है कि उसके सकल अग्रिम स्तर ने लचीलापन प्रदर्शित किया और सकल एनपीए में वार्षिक 15 बीपीएस की कमी ने एसेट्स की क्वॉलिटी में लगातार सुधार को रेखांकित किया।
यह भी पढ़ें : Success Story : 10,000 रु से शुरू किया बिजनेस, बना दी अरबों की कंपनी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications