अगर आपका खाता भी एसबीआई में है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता भी एसबीआई में है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। एसबीआई ने बचत खाते पर ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। जी हां देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए बचत खाते पर ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। मात्र दो दिन में Debit-Credit Card से जुड़ा ये नियम बदल जाएगा, आप भी जान लें ये भी पढ़ें

बता दें कि बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, खाते में जमा एक लाख रुपये पर अब 0.25 फीसदी कम ब्याज मिलेगा। बता दें कि एसबीआई के इस फैसले से 40 करोड़ ग्राहकों पर असर होगा। एसबीआई ने बचत बैंक खातों पर अपनी ब्याज दर को तर्कसंगत बनाते हुए सपाट 3 फीसदी सालाना कर दिया है। मालूम हो कि बैंक ने सभी बचत खाताधारकों के बचत खाते पर ब्याज दरें तर्कसंगत करते हुए सपाट 3 फीसदी कर दिया। इससे पहले, 1 लाख रुपये से कम बचत खाते पर सालाना ब्याज दर 3.25 फीसदी था, जबकि 1 लाख रुपये से ज्यादा पर इंटरेस्ट 3 फीसदी था।
एफडी पर पिछले हफ्ते घटाईं दरें
जानकारी दें कि हाल ही बीते हफ्ते में एसबीआई ने फिर से फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरें घटा दी है। महीनेभर के अंदर एक बार फिर ब्याज दर घटा दी है। बैंक ने 45 दिनों तक की अवधि वाली शॉर्ट टर्म एफडी पर ब्याज में 0.50% की कटौती कर दी है, जो 10 मार्च से लागू हो गई है। नई दरों के मुताबिक, 7 से 45 दिनों की एफडी पर 4 फीसदी का ब्याज मिलेगा, जो पहले 4.50 फीसदी थी। इसने अलावा, 1 साल और उससे ज्यादा की अवधि वाली एफडी के लिए ब्याज दरों में 0.10 पर्सेंट की कटौती की गई है। इनपर पहले 6 पर्सेंट तक का ब्याज मिलता था।
होम लोन की ब्याज दरें घटाई
एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दरें घटा दी हैं। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 15 आधार अंकों की कटौती की है। ये दरें 10 मार्च से लागू हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications