SBI FD News: भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपनी अमृत कलश एफडी योजना को अब बंद कर दिया है। यह योजना, जो सीमित समय के लिए ग्राहकों के लिए थी, वह 400 दिन की जमा राशि पर निवेशकों क 7.10% एनुअल ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की ब्याज दर प्रदान करती थी।

एसबीआई की इस योजना को किया गया बंद (SBI Amrit Vrishti FD Scheme)
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, 12 अप्रैल 2023 से 7.10% की ब्याज दर पर 400 दिन की अवधि वाली (अमृत कलश) की एफडी वरिष्ठ नागरिक को 7.60% की ब्याज दर ऑफर करती थी। अब 01 अप्रैल 2025 से इसे बंद कर दिया गया है।
अमृत कलश योजना में कर सकते हैं निवेश (SBI Senior Citizen FD Rate)
अमृत कलश योजना बंद करने के बावजूद, एसबीआई अमृत वृष्टि विशेष एफडी योजना में ग्राहक पैसे निवेश कर सकते हैं।15 जुलाई, 2024 को लॉन्च की गई यह योजना 444 दिन की एफडी है जो नियमित निवेशकों के लिए 7.25% हर साल ब्याज दर ऑफर करता है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% की उच्च दर मिलती है, जबकि सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% हर साल की बेहतर दर मिलती है।
एसबीआई वीकेयर स्पेशल एफडी
एसबीआई ने 'वीकेयर' नाम से एक और विशेष FD योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेश की हुई है। यह योजना 5 साल से 10 साल की अवधि के लिए है और इसमें सालाना 7.50% का ब्याज दिया जा रहा है। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है जो लंबे समय तक पैसा निवेश करना चाहते हैं।
आईडीबीआई बैंक की एफडी योजना
आईडीबीआई बैंक ने अपनी उत्सव कॉलेबल एफडी योजना को भी बढ़ा दिया है, जिससे ग्राहक 30 अप्रैल, 2025 तक इसमें निवेश कर सकते हैं। 300 दिनों से 700 दिनों तक की अवधि के लिए ये योजना है। इसमें 300 दिनों के निवेश पर 7.05% का ब्याज आम नागरिकों को मिलता है और सीनियर सिटीजन को 7.55% का ब्याज दर ऑफर किया जाता है।
इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन को 7.55% का ब्याज मिलता है। वहीं, 375 दिनों के निवेश पर 7.25% का ब्याज मिलता है और सीनियर सिटीजन को 7.75% का ब्याज दर ऑफर किया जाता है। साथ ही सुपर सीनियर सिटीजन को 7.90% का ब्याज मिलता है। 444 दिनों के लिए निवेश करने पर सामान्य नगरिकों को 7.35% का ब्याज, सीनियर सिटीजन को 7.85% और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.00% का ब्याज मिलता है।
उत्सव कॉलेबल एफडी योजना के तहत स्पेशल एफडी पर अवधि और ब्याज दर अलग-अलग होती हैं, जो सामान्य नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए अलग-अलग रहती हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
