PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 फरवरी, 2024 को शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, इस स्कीम को शुरू करने का उद्देश्य भारतीय लोगों के घरों में फ्री बिजली मुहैया कराना है। इस स्कीम के तहत अगर आप सोलर पैनल को छत पर लगाते हैं तो सरकार आपको सब्सिडी भी उपलब्ध करवाएगी, जो स्थापना लागत का 40 प्रतिशत तक कवर करती है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है भारत के सबसे बड़े बैंकों में शामिल एसबीआई बैंक ग्राहकों को 2 लाख रुपए तक का लोन ईएमआई के माध्यम से मुहैया करा रहा है जिससे थ्रू आप भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
इस स्कीम में कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इस योजना के लिए लाभ लेने के लिए, रजिस्ट्रेशन करने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी छत पर सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त जगह होनी चाहिए। इसके अलावा, उसके पास वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए और उसे पहले सौर पैनल लगाने के लिए कोई अन्य सब्सिडी नहीं मिली होनी चाहिए।
इस योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और कार्बन उत्सर्जन को कम करना भी है। घरों को मुफ़्त बिजली प्रदान करके और सरकारी बिजली लागत को कम करके, यह टिकाऊ ऊर्जा प्रथाओं को बढ़ावा देता है।
सोलर रूफटॉप को इंस्टॉल करने में लाखों रुपये का खर्च आ सकता है लेकिन सरकार ने इस योजना के तहत के लोगों को काफी ज्यादा फायदा दिया है, अगर गौर करें तो हर महीने 150 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले परिवारों को 1-2 किलोवाट क्षमता वाले सोलर प्लांट लगाने के लिए 30,000 रुपए से लेकर 60,000 रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी। हर महीने 150 से 300 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों के लिए 2-3 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए सब्सिडी बढ़कर 60,000 रुपये से लेकर 78,000 रुपए हो जाती है। हर महीने 300 यूनिट से ज़्यादा बिजली खपत करने वाले परिवारों को 3 किलोवाट से ज़्यादा क्षमता वाले प्लांट मिलेंगे, जबकि सब्सिडी 78,000 रुपये ही रहेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
