SBI Home Loan Festive Offer : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), जो कि भारत का सबसे बड़ा बैंक है, 4 अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक अपने होम लोन पर 15 से 30 आधार अंक (0.15 से 0.30 फीसदी) तक की छूट दे रहा है। ये इसका फेस्टिव सीजन ऑफर है। एसबीआई के होम लोन की ब्याज दरें इस समय पर 8.55 फीसदी से 9.05 फीसदी के बीच हैं। मगर बैंक के खास ऑफर के तहत कम दरों पर होम लोन पेश किया जा रहा है। आगे चेक करें रियायती दरें कितनी हैं।
इतनी हैं ऑफर के बाद ब्याज दरें
ऑफर के तहत एसबीआई की रियायती ब्याज दरें 8.40 फीसदी से 9.05 फीसदी तक हैं। एक और ऑफर यह है कि एसबीआई की तरफ से दिए जाने वाले रेगुलर और टॉप-अप होम लोन पर इस समय कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी। हालाँकि आपका सिबिल स्कोर कम ब्याज दर और मनचाही ईएमआई प्राप्त करने के लिए बहुत मायने रखता है। यानी आपके सिबिल के आधार पर ही ये तय की जाएंगी।
चेक करें ऑफर की डिटेल
फ्लेक्सीपे, एनआरआई, नॉन-सैलेरीड, प्रिविलेज/शौर्य, अपोन घर इत्यादि जैसे नियमित होम लोन के लिए बैंक उधारकर्ताओं को ऑफर के तहत 800 से या इससे अधिक सिबिल पर 8.40 फीसदी की ब्याज दर पर लोन दे रहा है। यह सामान्य दर से 15 आधार अंक कम है, जो कि 8.55 फीसदी है।
जानिए बाकी सिबिल स्कोर पर छूट कितनी है
ऊपर बताए गए क्राइटेरिया के अलावा 750 और 799 के बीच क्रेडिट स्कोर वाले उधारकर्ताओं को 25 आधार अंक की छूट मिलेगी। इससे उनके लिए दर 8.65 फीसदी से घट कर 8.40 फीसदी रह जाएगी। इसके अलावा 700 और 749 के बीच सिबिल स्कोर के लिए 20 आधार अंक की छूट प्रदान की जाएगी, जिससे ब्याज दर 8.75 फीसदी से घट कर 8.75 फीसदी रह जाएगी।
1 और 699 के बीच क्रेडिट स्कोर
1 और 699 के बीच क्रेडिट स्कोर वाले उधारकर्ताओं के लिए होम लोन पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी। 650 और 600 के बीच क्रेडिट स्कोर वाले उधारकर्ताओं के लिए, ब्याज दर 8.85 फीसदी है, 550 और 649 के बीच स्कोर करने वालों के लिए यह 9.05 फीसदी है और एनटीसी / नो सिबिल / -1 स्कोर वालों के लिए यह 8.75 फीसदी है। एसबीआई ने इस ऑफर के लिए अपनी न्यूनतम दर को 8.55 फीसदी के ईबीआर के उलट 15 आधार अंक घटा कर 8.40 फीसदी कर दिया है।
महिला उधारकर्ताओं के लिए अतिरिक्त छूट
इसके अलावा एसबीआई के अनुसार, रियायती दरों में महिला उधारकर्ताओं के लिए 5 आधार अंक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं प्रिविलेज, शौर्य और अपोन घर के लिए वेतन खाते वाले लोगों के लिए भी 5 आधार अंक की छूट शामिल है। वहीं 80 फीसदी और उससे कम के एलटीवी के साथ 30 लाख रुपये तक के लोन के लिए 10 आधार अंकों का प्रीमियम बरकरार रहेगा। ध्यान रहे कि नई होम लोन दरें, जो 8.40 से 9.05 प्रतिशत तक हैं, केवल 4 अक्टूबर, 2022 से 31 जनवरी, 2023 तक मान्य हैं। बैंक की वास्तविक स्टैंडर्ड होम लोन दरें 8.5 फीसदी और 9.0 फीसदी के बीच हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications