SBI: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को एक अच्छी खबर दी है। आरबीआई के रेपो दर में बढ़ोत्तरी के बाद एसबीआई ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है। यह बढ़ोतरी सभी समय अवधि के एफडी लिए की गई है। नई ब्याज दरें दो करोड़ रुपये से कम के फिक्स जमा पर लागू होंगी। बैंक के अनुसार 15 अक्टूबर से नई ब्याज दरें प्रभावित होंगी।
अब दो करोड़ तक के बचत पर कितना मिल रहा है ब्याज
अब बैंक सात दिन से 45 दिन की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट 2.90 फीसदी अधिक 3 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। एसबीआई ने 46 दिन से 179 दिन की अवधि पर मिलने वाले ब्याज दर को 3.90 प्रतिशत से 4 फीसदी कर दिया है। अब 180 से 210 दिन की अवधि पर ब्याज पर 4.55 के बजाय 4.65 फीसदी हो गई है। अब ग्राहकों को 211 दिन से एक साल से कम की एफडी के अवधि पर ब्याज दर को 4.60 से 4.70 कर दिया है।
5.85 प्रतिशत तक मिल रहा है ब्याज
बैंक ने एक साल से दो साल से कम अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को 5.45 प्रतिशत से 5.60 प्रतिशत कर दिया है। दो साल से तीन साल से कम अवधि के लिए ग्राहकों को 5.50 फिसदी से 20 बेसिस प्वाइंट अधिक 5.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। तीन साल से पांच साल से कम की अवधि के लिए एसबीआई अब 5.80 प्रतिशत ब्याज देगी। पहले यह 5.60 प्रतिशत था। पांच साल से 10 साल के अवधि पर 5.85 फिसदी की ब्याज दर मिलेगी।
सीनियर सीटीजन को और अधिक मिलेगा ब्याज
स्टेट बैंक ने सीनियर सिटीजन एफडी के ब्याज दर में भी 10 से 20 बीपीएस की बढ़ोतरी की है। एसबीआई ने यह बढ़ोतरी 2 करोड़ के एफडी के लिए की है। अब वरिष्ट नागरिकों को सात दिन से 45 दिन की अवधि के लिए 3.4 प्रतिशत बजाय 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। बैंक ने पांच साल से दस साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दर को 6.45 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.65 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई ने 30 सितंबर को रेपो दरो में बढ़ोत्तरी की थी। इसके बाद से ही तमाम प्राइवेट और सरकारी बैंक ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
