नई दिल्ली, जुलाई 05। देश की बैंकिंग सेवा डिजिटल क्रांति के आने से सुविधाजनक हो रही है। भारत के सभी राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंक डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। वैसे तो लगभग सभी बैंकों ने बैंकिंग से संबंधित सभी जरूरी सुविधाओं को डिजिटल कर दिया है। अब, इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। एसबीआई ने अपने करोड़ों कस्टमर्स को डिजिटल बैंकिंग का लाभ पहुंचाने और उनका भरोसा जीतने के लिए 24x7 बैंकिंग सेवा की शुरुआत की है। अगर आप एसबीआई का खाता इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहको के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किया है। इस नंबर के जरिये कस्टमर्स के बैंक अकाउंट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का समाधान घर बैठे हो जाएगा।
बैंक कॉन्टेक्ट सर्विस
सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को 24x7 बैंकिंग सेवा देने के लिए कॉन्टेक्ट सेंटर सर्विस की शुरुआत की है. अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपको केवल दो नंबर नोट कर के रखने होंगे। ये दोनो टोल फ्री नंबर है 1800-1234 और 1800-2100। इन नंबरों पर कॉल करके आप कभी भी और कहीं भी अपने एसबीआई अकाउंट से जुड़े सवालों का समाधान पुछ सकते हैं। दोनों टोल फ्री नंबर पर आप बैंकिंग सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
क्या मिलेंगी सुविधाएं
एसबीआई के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके आप अपने अकाउंट बैलेंस, पिछले पांच लेन-देन की जानकारी, एटीएम संबंधित सुविधाएं जैसे एटीएम ब्लॉक करना, नया कार्ड के लिए अप्लाई करना और उनके स्टेटस के बारे में आसानी से जान सकते है। यह सुविधाएं 24 घंटे और सातो दिन उपलब्ध होंगी। आप अपने चेक बुक और पासबुक संबंधित सुविधाओं का भी लाभ ले सकते हैं।
ग्राहकों को क्या होगा फायदा
अब ग्राहको को छोटे-छोटे काम के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक बंद होने के बाद भी ग्राहक लगभग सभी बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। ग्राहकों को ट्रोल फ्री कॉलिंग सुविधा अवकाश के दिन भी मिलेगी। ग्राहक TDS से जुड़ी जानकारी और ब्याज की डिटेल्स इन नंबर पर पता कर सकते हैं।
More From GoodReturns

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications