नई दिल्ली, नवंबर 3। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने आज अपने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए। बैंक को जुलाई-सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड 7626.6 करोड़ रु का मुनाफा हुआ है। ये इसका अब तक किसी भी तिमाही में कमाया गया सबसे अधिक मुनाफा है। पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में बैंक के मुनाफे में 66.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2020 की समान तिमाही में इसे 4574.16 करोड़ रु का मुनाफा हुआ था। बैंक का मुनाफा जानकारों के अनुमान से भी अधिक रहा। इसके लिए 7418.4 करोड़ रु के मुनाफे का अनुमान लगाया गया था।

ब्याज इनकम में शानदार बढ़त
इस तिमाही में बैंक के प्रोविजन में काफी गिरावट आई। वहीं एसबीआई की ब्याज इनकम 29 फीसदी की भारी बढ़ोतरी के साथ 31183.9 करोड़ रु की हो गई। इसकी ब्याज इनकम भी जानकारों के अनुमान से अधिक रही। बैंक की ब्याज इनकम 28912 करोड़ रु रहने का अनुमान लगाया गया था। बैंक ने कहा है कि इसकी क्रेडिट कॉस्ट 51 आधार अंक गिर कर 0.43 फीसदी रह गयी।
एनपीए अनुपात में सुधार
एसबीआई के एनपीए अनुपात में सुधार हुआ है। अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले इसका सकल एनपीए अनुपात 5.32 फीसदी से घट कर 4.90 फीसदी और शुद्ध एनपीए अनुपात 1.77 फीसदी से गिर कर 1.52 फीसदी रह गया। सितंबर तिमाही के लिए स्लिपेज अनुपात 0.66 फीसदी रहा, जो जून तिमाही में 2.47 फीसदी था। प्रोविजन कवरेज अनुपात (पीसीआर) 87.68 प्रतिशत पर आ गया।
डिपॉजिट और शुद्ध ब्याज मार्जिन
तिमाही के लिए एसबीआई का घरेलू शुद्ध ब्याज मार्जिन सालाना आधार पर 16 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 3.50 प्रतिशत रहा। तिमाही के लिए कुल जमा राशि सालाना आधार पर 9.77 प्रतिशत बढ़ी। चालू खाता जमाओं में सालाना आधार पर 19.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि बचत बैंक जमा में सालाना आधार पर 10.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
