SBI Home Loan: देश में पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सभी तरह के लोन की ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक ने MCLR में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बैंक के अनुसार यह नई दरें 15 अक्टूबर 2022 से लागू हो गई हैं। बैंक के इस कदम के बाद उन लोगों के लोन की ईएमआई महंगी हो जाएगी जिन्होंने एमसीएलआर के तहत लोन लिया है। ज्यादातर ग्राहकों के होम लोन एमसीएलआर से सिधे लिंक होते हैं।
कितना महंगा हुआ है लोन
बैंक ने तीन महीने से चल रहे ओवरनाइट एमसीएलआर रेट को 7.35 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.60 प्रतिशत कर दिया है। बढ़ोत्तरी के बाद अब स्टेट बैंक का छह महीने का एमसीएलआर 7.65 प्रतिशत से बढ़कर से 7.90 प्रतिशत हो गया है। एक साल का एमसीएलआर 7.75 प्रतिशत से बढ़कर से 7.95 प्रतिशत हो गया है। बैंक ने दो साल के एमसीएलआर को 8.15 प्रतिशत से बढ़ाकर से 7.9 प्रतिशत कर दिया है। तीन साल की एमसीएलआर 8 प्रतिशत से 8.25 प्रतिशत हो गया है।
15 अक्टूबर से लागू नई ब्याज दरें
ओवरनाइट - 7.60 प्रतिशत
एक महीना के लिए - 7.60 प्रतिशत
तीन महीने - 7.60 प्रतिशत
छह महीने के लिए - 7.90 प्रतिशत
एक वर्ष के लिए - 7.95 प्रतिशत
दो साल के लिए - 8.15 प्रतिशत
तीन साल के लिए - 8.25 प्रतिशत
एफडी पर भी बढ़ा है ब्याज दर
एफडी पर भी बढ़ा है ब्याज दर
SBI ने आरबीआई के रेपो दरो में बढ़ोत्तरी के बाद 15 अक्टूबर से 2 करोड़ से कम की फिक्स डिपॉजिट पर जमा राशि बढ़ा दिया है। एसबीआई में अब आम नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 5.85 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। बैंक अब वरिष्ट नागरिकों को 3.50 प्रतिशत से 6.65 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यह ब्याज दरें 7 दिन से 10 साल के एफडी के लिए हैं। अलग अगल अवधि के फिक्स डिपॉजिट के लिए अलग अलग ब्यजा दर तय किए गए हैं। एफडी करने से पहले आप एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट से ब्याज दरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
फेडरल बैंक ने भी बढ़ाया है लोन पर ब्याज दर
फेडरल बैंक ने भी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। यह ब्याज दरें 16 अक्टूबर से लागू हैं। बैंक ने ब्याज दरों में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की है। फेडरल बैंक ने ओवरनाइट एमसीएलआर दर को बढ़ाकर 8.45 प्रतिशत किया है। अब एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत, 3 महीने के लिए 8.55 प्रतिशत, छह महीने के लिए एमसीएलआर 8.65 प्रतिशत।
ओवरनाइट एमसीएलआर 8.45 प्रतिशत
एक महीने का एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत
तीन महीने की एमसीएलआर 8.55 प्रतिशत
छह महीने की एमसीएलआर 8.65 प्रतिशत
एक साल की एमसीएलआर 8.70 प्रतिशत
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
