नयी दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नये-नये उपाय करता रहता है। इनमें एटीएम से पैसा निकालने के लिए ओटीपी जैसे उपाय शामिल हैं। अब बैंक ने एक और बड़ा बदलाव किया है। दरअसल अब बैंक ने सभी मर्चेंट ट्रांजैक्शन के लिए भी ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) को जरूरी बना दिया है। इतना ही नहीं बैंक ने फिलहाल ई-मेल पर ओटीपी सर्विस को बंद कर दिया है। ई-मेल पर ओटीपी सर्विस रोकने के बीच एसबीआई ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे ओटीपी के साथ-साथ एसएमएस अलर्ट्स के लिए मोबाइल नंबर को अनिवार्य रूप से रजिस्टर कराएं। आइए जानते हैं मोबाइल नंबर रजिस्टर कराने का तरीका।
मोबाइल नंबर रजिस्टर कराने के 2 तरीके
अगर आप अपने एसबीआई अकाउंट से मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना चाहते हैं तो बता दें कि इसका प्रोसेस काफी आसान है। मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के दो तरीके हैं। आपको ये काम निपटाने के लिए या बैंक ब्रांच जाना होगा या फिर एटीएम। एटीएम में आप खुद ये काम कर सकते हैं। मोबाइल नंबर एटीएम से कैसे रजिस्टर कराया जाए हम आपको यहां उसका पूरा प्रोसेस बताएंगे।
एटीएम से ऐसे होगा मोबाइल रजिस्टर
सबसे पहले एटीएम में कार्ड स्वाइप करें। फिर मैन्यू में रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद पिन दर्ज करें और मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन सिलेक्ट करें। यहां आपको वो मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जिसे आप रजिस्टर करना चाहते हैं। सही नंबर दर्ज कर ‘करेक्ट' ऑप्शन पर सिलेक्ट करें। आपको यही मोबाइल नंबर दोबारा दर्ज करना होगा। फिर से ‘करेक्ट' ऑप्शन चुन कर आपको स्क्रीन पर Thank you for registering your mobile number with us मैसेज दिखेगा। अगले तीन दिनों में आपको कॉन्टैक्ट सेंटर से कॉल आएगी। फिर आपको मोबाइल पर रेफरेंस नंबर का एसएमएस भेजा जाएगा।
इस बात का रखें ध्यान
जब आपके पास कॉल सेंटर से कॉल आए तो उससे रेफरेंस नंबर मांगे। ऐसा सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। रेफरेंस नंबर मेल होने पर ही कॉल बरकरार रखें। इसके बाद पर्सनल डिटेल वेरिफाई कराएं। फिर बैंक खाते से आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जाएगा। बैंक आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज भी भेजेगा। बता दें कि एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए एक डिस्काउंट ऑफर भी लेकर आया है। आप एसबीआई कार्ड की मदद से कई फैशन प्रोडक्ट्स पर 80 फीसदी तक डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। ये ऑफर केवल योनो ऐप से खरीदारी पर दिया जाएगा।
एसबीआई ने की लाइफस्टाइलस्टोर्स.कॉम के साथ साझेदारी
एसबीआई ने लाइफस्टाइलस्टोर्स.कॉम के साथ साझेदारी की है, जिसमें आपको 50 प्रतिशत तक की छूट और एसबीआई कार्ड्स पर 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। ऑफर केवल एसबीआई योनो ऐप के लिए वैध है। यदि आप योनो एसबीआई के माध्यम से lifestylestores.com पर कम से कम 1999 रु की खरीदारी करते हैं तो आप 15 फीसदी डिस्काउंट पा सकते हैं। इसी तरह अगर आप 10,000 रुपये की न्यूनतम खरीदारी करें तो आपको 30 फीसदी की छूट मिलेगी।
कूपन कोड है जरूरी
आपको बैंक ऑफर का फायदा लेने के लिए जारी किए गए कोड का उपयोग करना होगा। बैंक ने YONO15, YONO25 और YONO30 कोड क्रमश: 15, 25 और 30 फीसदी डिस्काउंट के लिए जारी किए हैं।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications