नई दिल्ली, अप्रैल 28। कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन लेन-देन काफी अधिक बढ़ गया है। हालाँकि ऑनलाइन लेन-देन करते समय लोगों को बहुत सतर्क और सावधान रहना चाहिए। क्योंकि बीते कुछ सालों में ऑनलाइन लेन-देन पर धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। धोखाधड़ी करने वाले लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके और उपाय ढूंढते रहते हैं। जैसे-जैसे अधिक लोग ऑनलाइन लेन-देन की तरफ बढ़ रहे हैं, उसी तरह धोखाधड़ी भी बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए आरबीआई और बैंक अपने ग्राहकों को समय-समय पर अलर्ट करते रहते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है, ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
क्यूआर कोड स्कैनिंग में बरतें सावधानी
एसबीआई ने अब क्यूआर स्कैन से संबंधित अलर्ट जारी किया है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों से कहा है कि जब तक आपको कहीं पेमेंट न करनी हो तब तक कभी भी क्यूआर कोड को स्कैन न करें। कहीं ऐसा न हो कि आप किसी फ्रॉड का शिकार हो जाएं।
कब करें क्यूआर कोड का इस्तेमाल
एसबीआई ने ट्वीट कर कहा कि जब आप कोई क्यूआर कोड स्कैन करते हैं तो आपको पैसे नहीं मिलते। आपके एक मैसेज मिलेगा आपका खाते में से पैसे निकाल लिए गए हैं। इसलिए यदि आपके साथ कोई क्यूआर कोड शेयर करे तो उसे स्कैन न करे। केवल पेमेंट करते समय ही क्यूआर कोड स्कैन करें।
पैसा लेना हो तब करें स्कैन
अगर आपको कहीं पेमेंट करनी है या किसी से पैसा रिसीव करना है तो ही क्यूआर कोड स्कैन करें। आजकल लोग दुकानों, आउटलेट्स आदि के क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई या अलग-अलग वॉलेट्स के माध्यम से भुगतान करते हैं। इस वजह से लोगों को धोखा देने के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड करने वाले जालसाज भी कर रहे हैं।
हर वक्त रहें सावधान
मौजूदा महामारी के समय में ऑनलाइन लेन-देन एक आवश्यकता बन गई है। इसलिए ऑनलाइन लेन-देन करते समय बेहद सतर्क और अलर्ट रहें। अपनी जरूरी जानकारी भी किसी के साथ शेयर न करें और न ही कोई ओटीपी किसी को बताएं।
लोन ऑफर पर धोखा
इसी तरह कुछ लोग लोन ऑफर का लालच देकर भी धोखा दे रहे हैं। एसबीआई ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर फर्जी लोन ऑफर्स को लेकर ग्राहकों को अलर्ट किया था। बैंक ने कहा था कि अगर आपसे कोई एसबीआई लोन फाइनेंस लिमिटेड या ऐसी ही किसी अन्य कंपनी का अधिकारी बन कर संपर्क करता है, तो समझिए कि इसका एसबीआई से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग झूठे लोन ऑफर्स देकर ग्राहकों के साथ ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट



Click it and Unblock the Notifications