देश का सबसे बड़ा कॉमर्शियल बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्राहकों के लिए जरुरी खबर है। बैंक में अगर खाता है तो ये नए नियम जान लें।
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा कॉमर्शियल बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्राहकों के लिए जरुरी खबर है। बैंक में अगर खाता है तो ये नए नियम जान लें। एसबीआई ने खाते से पैन कार्ड लिंक न होने पर इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन में दिक्कत होगी। यानी अगर जल्द से जल्द आप अपने खाते से पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो विदेशों में पैसे नहीं भेज पाएंगे। इसके साथ ही अगर आप विदेश यात्रा पर जा रहे है तो वहां जाकर एटीएम का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

ऐसे करें बैंक अकाउंट से पैन कार्ड लिंक
- सबसे पहले तो ये बता दें कि आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से एसबीआई अकाउंट के साथ अपना पैन कार्ड लिंक करा सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन लिंक कराते है तो उसके लिए आपको www.onlinesbi.com पर जाकर My Accounts ऑप्शन के नीचे Profile-Pan Registration पर क्लिक करना होगा। यहां एक नया पेज खुलेगा।
- अगर आपका पैन खाता आपके बैंक खाते से पहले से ही लिंक है तो यह आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अगर आपका खाता पैन से लिंक नहीं है तो आपसे वो खाता नंबर मांगा जाएगा जिसको आपको अपने पैन कार्ड से लिंक करना चाहते हैं। इसके बाद अपना खाता नंबर सलेक्ट करें और पैन नंबर को भी दर्ज कर दें। इस तरह से आपके बैंक खाते से आपका पैन कार्ड घर बैठे ही लिंक हो जाएगा।
ऐसे भी कर सकते है बैंक अकाउंट को पैन कार्ड लिंक
अगर आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप सीधे शाखा जाकर अपना पैन नंबर अपने खाते में अपडेट करा सकते हैं। बैंक में आपको एक पैन अपडेशन फॉर्म भरना होगा। जरूरी दस्तावेज के साथ पैन कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जरूर लगाएं। आपके बैंक खाते के साथ पैन को जोड़ने के सम्बन्ध में शाखा प्रबंधक को एक आवेदन पत्र भी लिखें। इस आसान प्रक्रिया के बाद आपके खाते से पैन नंबर लिंक हो जाएगा।
कई वित्तीय कार्यों में पैन कार्ड की जरुरत
पैन कार्ड की काफी महत्ता है। कई तरह के वित्तीय कार्यों के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। बहुत बार ऐसा होता है कि पैन कार्ड नहीं होने के चलते लोगों के आवश्यक वित्तीय कार्यों में देरी हो जाती है या वे अटक जाते हैं। पैन एक 10 डिजिट का कोड है, जिसे आमतौर पर पैन कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल निजी या कंपनी के तौर पर आर्थिक लेन-देन करने के लिए किया जाता है। इसके जरिए सरकारी छूट का भी लाभ उठाया जाता है। 50 हजार रुपये से ज्यादा की लेनदेन करते हैं तो इसके लिए आपका पैन नंबर लिंक होना जरूरी है। इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न पाने के लिए भी पैन नंबर का अकाउंट के साथ लिंक होना ही चाहिए। चंद मिनटों में पा सकते हैं पैन कार्ड यहां जानिए कैसे
एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- एटीएम या फिर पीओएस मशीन पर एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करने के दौरान अपने हाथों से कीपैड को ढक लें, जिससे कोई और आपका पासवर्ड ने देख सके।
- इसके अलावा अपने पिन की डिटेल्स किसी के भी साथ शेयर न करें।
- किसी भी ग्राहकों को अपना पिन नंबर कार्ड पर लिखने जरूरत नहीं है।
- कार्ड डिटेल या पिन पूछे जाने वाले टेक्स्ट मैसेज, ई-मेल्स या कॉल पर रिस्पॉन्स न दें।
- इसके अलावा अपने बर्थ डेट, फोन नंबर या फिर अकाउंट नंबर को कार्ड के पिन की तरह इस्तेमाल न करें।
- इसके अलावा अपनी ट्रांजेक्शन रिसेप्ट को संभाल कर रखें या फिर उसको तुरंत डिस्पोज कर दें।
- ट्रांजेक्शन स्टार्ट करने से पहले स्पाई कैमरे को चेक करें।
- एटीएम या फिर पीओएस मशीन के दौरान कीपैड में छेड़छाड़ का ध्यान रखें।
- ध्यान रखें कि आपका फोन नंबर अकाउंट से जुड़ा रहे जिससे ट्रांजेक्शन अलर्ट्स भी मिलते रहें।


Click it and Unblock the Notifications