
SBI Debited Money : क्या आप एसबीआई सेविंग अकाउंट होल्डर हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आपको अलर्ट होने की जररूरत है। दरअसल देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने खाताधारकों के खाते से पैसे काट रहा है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि बैंक भला अपने कस्टमर्स के खाते से पैसे क्यों काट रहा है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
एसबीआई की एटीएम सुविधा
बदलते समय के साथ एसबीआई ने अपने बैंकिंग स्टाइल में काफी बदलाव किया है। इसमें कई नये सर्विसेज शुरू करना शामिल है। एसबीआई के इस समय करोड़ों बचत खाताधारक हैं, जिनमें हर खाताधारक को कम से कम एक डेबिट कार्ड जारी किया जाता है, जिसे आप एटीएम कार्ड के नाम से जानते हैं। इससे आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। पर इसके लिए एक सालाना चार्ज लगता है। उसी के लिए इस समय एसबीआई ग्राहकों के खातों से पैसे काट रहा है।
क्यों कट रहे पैसे
क्या आपने हाल फिलहाल में अपनी पासबुक या बैंक स्टेटमेंट देखा, जिसमें खाते से पैसा कटने की बात सामने आई है। या आपको ऐसा कोई मैसेज मिला है, जिसमें बताया गया हो कि एसबीआई ने आपके बैंक खाते से बिना किसी लेनदेन किए ही कुछ पैसे काटे? अगर हां तो बहुत अधिक संभावना है कि ये पैसा एटीएम के सालाना चार्जेस के तौर पर काटा गया है।
कितने रुपये कट रहे
दरअसल आप जो बैंक का एटीएम यानी डेबिट कार्ड यूज कर रहे हैं उसके लिए एक सालाना मैंटेनेंस चार्ज होता है। इसके लिए चार्ज सालाना ही आपके खाते से काटा जाता है। यदि आपके खाते से 147.5 रु कटे हैं तो यह पैसा डेबिट/एटीएम कार्ड के वार्षिक रखरखाव/सेवा शुल्क के लिए काटा गया होगा। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
सालाना चार्ज और जीएसटी
ध्यान दिया जाना चाहिए कि एसबीआई अपने ग्राहकों को कई तरह के डेबिट कार्ड ऑफर करता है। इनमें से अधिकांश क्लासिक / सिल्वर / ग्लोबल / कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड होते हैं। बैंक इन कार्ड्स के लिए 125 रुपये लेता है, जो बतौर सालाना मैंटेनेंस के तौर पर लिए जाते हैं। अब आपके मन में ख्याल आएगा कि 125 रुपये के बजाय 147.5 रुपये क्यों काटे गए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सर्विस चार्ज पर जीएसटी लगता है और वो भी 18 फीसदी की दर पर। इस तरह 125 रुपये का 18 फीसदी बनता है 22.5 रुपये। कुल मिलाकर यह चार्ज हो गया 147.5 रुपये।
जानिए बाकी कार्ड्स का चार्ज
ध्यान रहे कि युवा, गोल्ड, कॉम्बो और माई कार्ड (इमेज) डेबिट कार्ड के लिए सालाना चार्ज 175 रुपये+जीएसटी है। वहीं प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए ये चार्ज 250 रुपये+जीएसटी और प्राइड/प्रीमियम बिजनेस डेबिट के लिए 350 रुपये+जीएसटी है। इसके अलावा यदि आप अपने डेबिट कार्ड को बदलना चाहते हैं, तो बैंक इस सर्विस के लिए 300 रुपये+जीएसटी चार्ज करेगा। एक अन्य खबर के अनुसार एसबीआई ने अपनी एफडी रेट में बढ़ोतरी की है। सामान्य निवेशकों के लिए ये दरें 3 फीसदी से 6.75 फीसदी तक हैं। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए ये दरें 3.50 फीसदी से 7.25 फीसदी तक हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications