नई दिल्ली, नवंबर 13। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है। बैंक ने कहा है कि वह अपने क्रेडिट कार्ड से किए गए सभी ईएमआई लेनदेन पर प्रोसेसिंग चार्ज के साथ-साथ टैक्स भी वसूल करेगा। एसबीआई की कार्ड यूनिट एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एसबीआईसीपीएसएल) ने घोषणा की है कि कंपनी 99 रुपये का प्रोसेसिंग चार्ज और उस पर टैक्स वसूलेगी। नया नियम 1 दिसंबर, 2021 से लागू होगा। बैंक इस प्रोसेसिंग चार्ज को रिटेल आउटलेट के साथ-साथ अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर की गयी सभी ईएमआई लेनदेन पर भी चार्ज करेगा।
कार्डहोल्डर्स को दी गयी जानकारी
एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को एक ई-मेल के जरिए नये चार्ज की जानकारी दी गयी है। एसबीआई कार्ड ने कहा है कि 01 दिसंबर 2021 से हर ईएमआई लेन-देन पर 99 रु का प्रोसेसिंग चार्ज और टैक्स लगेगा। ईएमआई लेन-देन आउटलेट/वेबसाइट/ऐप पर किसी पर भी की जाए ये चार्ज लगेंगे ही। ये रेट किसी भी चीज को खरीदने पर उसके भुगतान को मासिक ईएमआई में बदलने पर ब्याज शुल्क के ऊपर लगेंगी। वर्तमान में लाखों लोग इस सर्विस का फायदा उठाते हैं।
नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी लगेगा चार्ज
कई बार कई मर्चेंट बैंक को ब्याज देकर ईएमआई लेनदेन पर छूट देते हैं। ये ऑफर उन ग्राहकों को 'शून्य ब्याज' के रूप में मिलता है, जिन्होंने कुछ खरीदा है। इस मामले में भी 1 दिसंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को 99 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 99 रुपये की प्रोसेसिंग फीस केवल उन्हीं ट्रांजैक्शन पर ली जाएगी, जिन्हें मासिक किस्तों या ईएमआई ट्रांजेक्शन में बदल दिया जाएगा।
प्रोसेसिंग फीस हो सकती है रिवर्स
दूसरी ओर ईएमआई लेनदेन विफल होने या कैंसल होने पर प्रोसेसिंग शुल्क वापस कर की जाएगी। हालांकि, ईएमआई के प्री-क्लोजर होने की स्थिति में इसे रिवर्स नहीं किया जाएगा। 1 दिसंबर से पहले किए गए लेन-देन के लिए, लेकिन जिनकी ईएमआई इस तारीख के बाद शुरू होगी, बैंक कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लेगा क्योंकि उनके लिए पुराने नियम लागू होंगे। मर्चेंट ईएमआई में कंवर्टेड लेनदेन के लिए, कंपनी कोई भी रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं करेगी।
कैसे काम करेगा नया नियम
मान लीजिए कि आप अपने एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके एक ई-कॉमर्स वेबसाइट, उदाहरण के लिए अमेजन से, बैंक की ईएमआई योजना के तहत एक मोबाइल फोन खरीदते हैं। फिर एसबीआईसीपीएसएल लेनदेन को प्रोसेस करने के लिए आपसे 99 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लेगी। यह आपसे इस शुल्क पर टैक्स भी वसूल करेगी। यह अतिरिक्त राशि उस उत्पाद की ईएमआई राशि के साथ आपके क्रेडिट कार्ड के आपके मंथली स्टेटमेंट में भी दिखाई देगी।
बाय नाउ पे लेटर पर पड़ेगा असर
रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई कार्ड्स के इस नए कदम से 'बाय नाउ, पे लेटर' स्कीम को प्रभावित करेगी, क्योंकि इससे नयी खरीदारी अधिक महंगे हो सकती है। ये ऑप्शन आम तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइटों द्वारा पेश किए जाते हैं। एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (एसबीआई कार्ड) ने हाल ही में कहा है कि कि वह प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर बॉन्ड जारी कर 2,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी के निदेशक मंडल ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी करके कुल 2,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
