
Best Investment Plan of SBI Mutual Fund for Children: अगर बच्चों के नाम पर निवेश करना चाहते हैं, तो एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास एक काफी अच्छा प्लान है। एसबीआई म्यूचुअल फंड ने इस प्लान को 29 सितंबर 2020 को लांच किया था। यह फंड निवेश को इसी समय में दोगुने से ज्यादा कर चुका है।
इस निवेश प्लान का नाम एसबीआई मैग्नम चिड्रन बेनिफिट फंड है। यह फंड करीब 3 साल पहले ही लांच हुआ था, और इतने समय में ही इसने पैसा डबल से ज्यादा दिया है। 10 रुपये वाली एनएवी अब 24.48 रुपये की हो चुकी है। इस फंड का साइज 851 करोड़ रुपये है।
जहां तक रिटर्न की बात है तो इस फंड ने 29 सितंबर 2020 को लगाए गए 1 लाख रुपये को इस वक्त 2.44 लाख रुपये बना दिया है। यानी इतने समय में इस फंड ने करीब 145 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जहां तक कैटेगरी से तुलना की बात है तो यह सबसे अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम है। इस केटेगरी की म्यूचुअल फंड स्कीमों ने 1 साल के दौरान जहां 10.51 फीसदी का रिटर्न दिया है, वहीं इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने 11.13 फीसदी का रिटर्न दिया है।

वहीं अगर 2 साल का केटेगरी की स्कीमों का रिटर्न देखा जाए तो यह 10.30 फीसदी का रहा है। वहीं एसबीआई मैग्नम चिड्रन बेनिफिट फंड का रिटर्न 26.97 फीसदी का रहा है।

जहां तक सिप माध्यम से निवेश करने वालों की बात है तो वहां भी काफी अच्छा रिटर्न मिला है। इस फंड ने 10,000 रुपये की सिप को 4.26 लाख रुपये बना दिया है। इस प्रकार से यहां पर औसत रिटर्न करीब 23 फीसदी से ज्यादा का रहा है।
बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्यूचुअल फंड स्कीमों में अगर लम्बे समय के लिए निवेश किया जाए तो यह बहुत ही अच्छा रिटर्न दिला सकता है। बच्चों के लिए लम्बे समय का निवेश उनके भविष्य को अच्छा बनाने के लिए काफी अच्छा हो सकता है।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
