नयी दिल्ली। एसबीआई के पास देश भर में 43 करोड़ से अधिक खाते हैं। एसबीआई भी बाकी बैंकों की तरह अपने ग्राहकों को होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन, गोल्ड लोन और एजुकेशन लोन जैसी सुविधाएं देता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि एसबीआई अलग-अलग लोन पर कितना ब्याज लेता है। बता दें कि देश भर में अपनी शाखाओं और ग्राहकों के आधार पर एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। सरकारी बैंक होने चलते ये ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। साथ ही आपको ये भी पता होना चाहिए कि एफडी पर एसबीआई ग्राहकों को कितना ब्याज देता है।
बचत खाते पर ब्याज दर
एसबीआई अब बचत खाते पर पहले की तुलना में बहुत कम ब्याज दे रहा है। पहले बचत खाते पर ब्याज 4 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से दिया जाता था, लेकिन एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार अब बचत खाते पर ब्याज की दर घटकर सिर्फ 2.7 फीसदी रह गई है। ब्याज प्रतिशत कम हो गया है।
एफडी पर ब्याज दर
एक समय एसबीआई में एफडी में निवेश पर अच्छा ब्याज मिलता था। लेकिन अब एसबीआई में एफडी उतनी फायदेमंद नहीं है जितना पहले हुआ करती था। एसबीआई में एफडी पर 3-5 साल की अवधि के लिए ब्याज की दर 5.3 प्रतिशत है, जबकि 5-10 साल की अवधि के लिए फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर 5.4 प्रतिशत है।
होम लोन की दर
ऐसा नहीं है कि एसबीआई में केवल जमा पर कम ब्याज मिल रहा है, बैंक से लोन लेना भी पहले की तुलना में सस्ता हो गया है। पहले लोग महंगे होम लोन के कारण घर खरीदने के लिए कर्ज लेने से बचते थे, लेकिन अब ज्यादातर बैंक होम लोन रेट घटा चुके हैं। बात एसबीआई की करें तो इसकी वेबसाइट के अनुसार होम लोन दर 6.95 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है। हालांकि बैंक ने इस दर के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं।
ऑटो लोन पर ब्याज दर
एसबीआई का ऑटो लोन भी पहले की तुलना में सस्ता हो गया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक अगर ग्राहक योनो मोबाइल ऐप के जरिए ऑटो लोन बुक करते हैं तो उन्हें सालाना 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर चुकानी होगी। एसबीआई के ऑटो लोन की सामान्य ब्याज दर 7.55 प्रतिशत है।
एजुकेशन लोन पर ब्याज दर
एसबीआई वेबसाइट के अनुसार बैंक से एजुकेशन लोन लेने पर प्रति वर्ष 9.30 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा। हालांकि बैंक ने इस रेट के संबंध में भी कुछ नियम और शर्तें लागू की हैं।
पर्सनल और गोल्ड लोन की दर
एसबीआई की पर्सनल लोन रेट की बात करें तो बैंक की वेबसाइट के अनुसार यह 9.6 प्रतिशत से शुरू होती है। इसके साथ भी कुछ नियम और शर्तें हैं। वहीं गोल्ड लोन पर ब्याज 7.5 प्रतिशत तय की गई है।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका



Click it and Unblock the Notifications