SBI Weekly off : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकारी बैंक ने रविवार को हर सप्ताह रहने वाली छूट्टी के दिन में बदलाव करने का फैसला लिया है। बैंक के फैसले के मुताबिक अब बैंक रविवार के बजाय शुक्रवार को सप्ताहिक बंद रहेगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गोवांडी ब्रांच ने अपने सप्ताहिक छूट्टी के दिन को रविवार से बदल कर शुक्रवार कर दिया है।
ब्रांच लेवल पर किया गया है फैसला
ABP न्यूज के एक रिपोर्ट के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गोवांडी ब्रांच ने नोटिस बोर्ड पर यह जानकारी चस्पा की है। अभी तक तो ऐसा लगता है कि सप्ताहिक छूट्टी का दिन बदलने के का बैंक ने ब्रांच स्तर पर लिया है। जानकारी के मुताबिक बैंक के आसपास मुस्लिम समाज के लोगों की संख्या बहुत है। बैंक ने स्थानिय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। अभी बैंक के स्थानिय अधिकारियों की तरफ से इस फैलले पर कोई अधिकारिक बयान आया नहीं है।
ब्रांच ने चस्पा किया है नोटिस
IANS की एक खबर के मुतापिक बैंक के बाहर छूट्टी का दिन बदले का नोटिस लगाया गया है। नोटिस पर लिखी जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर, 2022 से एसबीआई की गोवांडी शाखा सप्ताह में रविवार के बजाय सभी शुक्रवार को बंद रहेगी। साथ ही पहले से चल रहे नियम के मुताबिक महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। अगर यह बदलवा कायम रहता है तो रविवार से गुरूवार तक एसबीआई का यह ब्रांच सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा।
लोग फैसले की कर रहे हैं आलोचना
एसबीआई के गोवांडी ब्रांच में लिए गए फैसले के बाद लोग आशंका जता रहे हैं कि दादर स्थित एसबीआई की शाखा में भी छूट्टी का दिन बदला जा सकता है। हालांकि ब्रांच में काम कर रहे अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया है। फिलहाल स्थानीय मांग के आधार गोवांडी ब्रांच के फैसले की सोशल मीडिया पर निंदा शुरू हो गई है। अगर यह बदलवा कायम रहता है तो रविवार से गुरूवार तक एसबीआई का यह ब्रांच सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता या बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications