SBI Credit Card: एसबीआई कार्ड ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव का ऐलान किया है। ये नए बदलाव 15 जुलाई 2025 से लागू होंगे। इन बदलावों का असर क्रेडिट कार्ड बिल की कैलकुलेशन और कुछ मुफ्त बीमा सुविधाओं पर पड़ेगा।

एसबीआई कार्ड से जुड़े बदलाव
अब से मिनिमम अमाउंट ड्यू यानी न्यूनतम देय राशि के कैलकुलेशन के तरीके में बदलाव किया जाएगा। इसमें अब जीएसटी की पूरी राशि, EMI की किस्तें, सभी प्रकार की फीस और चार्जेस, फाइनेंस चार्ज और अगर कार्ड की लिमिट से ज्यादा खर्च किया गया है तो ओवरलिमिट अमाउंट को पूरी तरह जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, जो भी बकाया राशि बचती है, उसका 2% जोड़कर कुल मिनिमम अमाउंट ड्यू तय किया जाएगा।
इस बदलाव के बाद कार्डधारकों को हर महीने की न्यूनतम देनदारी पहले की तुलना में ज्यादा चुकानी पड़ सकती है। साथ ही, SBI कार्ड कुछ कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस बेनिफिट्स को भी वापस ले रहा है, जो अब तक कार्ड के साथ फ्री में मिलते थे।
इन कार्ड्स पर ₹1 करोड़ का एयर एक्सिडेंट कवर बंद किया
इसके साथ ही SBI कार्ड ग्राहकों द्वारा किए गए भुगतान को समायोजित करने का तरीका भी बदल देगा। अब जो भी पेमेंट किया जाएगा, वह सबसे पहले GST, फिर EMI, उसके बाद फीस और चार्ज, फाइनेंस चार्ज, बैलेंस ट्रांसफर, खरीदारी (retail spends) और अंत में कैश निकासी (cash advances) में समायोजित किया जाएगा। SBI कार्ड 15 जुलाई 2025 से एक और बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब कुछ खास क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला फ्री एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर बंद कर दिया जाएगा।
इस बदलाव के बाद, SBI Card ELITE, SBI Card PULSE और SBI Card MILES ELITE पर मिलने वाला ₹1 करोड़ का एयर एक्सिडेंट कवर बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह, SBI Card PRIME और SBI Card MILES PRIME पर मिलने वाला ₹50 लाख का कवर भी अब नहीं मिलेगा।
ये बदलाव नए और मौजूदा दोनों प्रकार के कार्डधारकों पर लागू होंगे। यानी अगर आप पहले से इन कार्ड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तब भी 15 जुलाई 2025 से यह फायदा मिलना बंद हो जाएगा। एसबीआई के अलावा HDFC बैंक 1 जुलाई 2025 से कुछ क्रेडिट कार्ड चार्जेस में बदलाव करने जा रहा है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications