नई दिल्ली, सितंबर 16। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बड़ी घोषणा की है। एसबीआई ने अपने त्योहारी सीजन ऑफर के तहत होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इतना ही नहीं बैंक ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को भी खत्म कर दिया है। एसबीआई की होम लोन पर ब्याज दर 6.7 फीसदी होगी। आप इस ब्याज दर पर कितना भी लोन ले सकेंगे। पहले 75 लाख रुपये से अधिक का लोन लेने वाले को 7.15 फीसदी ब्याज दर का भुगतान करना पड़ता था। अब फेस्टिव ऑफर्स की शुरुआत के साथ ग्राहक 6.7 फीसदी ब्याज दर पर कितनी भी राशि के होम लोन का लाभ उठा सकता है।
8 लाख रु से अधिक की होगी बचत
एसबीआई की तरफ से जारी की गयी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि ग्राहकों को 45 बीपीएस (आधार अंक या 0.45 फीसदी) की बचत होगी, जिसके नतीजे में उन्हें 30 साल के लिए लिये गये 75 लाख रु के लोन पर ब्याज राशि के रूप में 8 लाख रु की बचत होगी। बैंक ने सैलेरी और नॉन-सैलेरी वाले उधारकर्ताओं के बीच के अंतर को भी खत्म कर दिया है।
क्या था यह अंतर
अभी तक नॉन-सैलेरी उधारकर्ता के लिए लागू ब्याज दर एक सैलेरी वाले उधारकर्ता के लिए लागू ब्याज दर से 15 बीपीएस (0.15 फीसदी) अधिक थी। एसबीआई ने कहा है कि इसने सैलेरी और नॉन-सैलेरी उधारकर्ता के बीच के इस अंतर को खत्म कर दिया है। अब होम लोन उधारकर्ता से कोई ऑक्युपेशन-लिंक्ड ब्याज प्रीमियम नहीं लिया जाएगा। इससे नॉन-सैलेरी उधारकर्ताओं को 15 बीपीएस की और ब्याज बचत होगी।
प्रोसेसिंग फीस खत्म
बैंक ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को भी पूरी तरह से माफ कर दिया है और ये आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर ब्याज रियायत की पेशकश करेगा। 6.70 फीसदी होम लोन ऑफर बैलेंस ट्रांसफर के मामलों पर भी लागू होता है। बैंक ने कहा है कि त्योहारी सीजन में जीरो प्रोसेसिंग फीस और रियायती ब्याज दरें घर खरीदने को और अधिक किफायती बना देंगी।
प्राइम लेंडिंग दर भी घटाई
बैंक ने बेस रेट और प्राइम लेंडिंग रेट में भी कटौती की है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, 15 सितंबर 2021 से एसबीआई की बेस रेट 7.45 फीसदी और प्राइम लेंडिंग रेट 12.2% होगी। हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया था। बैंक के अनुसार इसने अपने होम लोन की ब्याज दरों को 6.65 फीसदी से घटा कर 6.50 फीसदी कर दिया है।
दशक में सबसे कम ब्याज दर
कोटक महिंद्रा बैंक ने एक बयान में कहा कि नए होम लोन और बैलेंस ट्रांसफर दोनों की दरें अब 6.50% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। यह विशेष दर सभी लोन राशियों के लिए उपलब्ध होगी और उधारकर्ता की क्रेडिट प्रोफ़ाइल से संबंधित होगी। यह एक दशक से भी अधिक समय की सबसे कम ब्याज दर है और प्रतिद्वंद्वियों के बीच सबसे अधिक कॉम्पिटिटिव है। लाखों घर खरीदारों के लिए फेस्टिव सीजन की खुशी में शामिल होने और लोगों की अपने घर के सपने को साकार करने में मदद करने पर खुश हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
