नई दिल्ली, अगस्त 14। रक्षा बंधन के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल ऑफर पेश किया है। एसबीआई के ग्राहक फर्न्स एन पेटल्स में खरीदारी करके 999 रुपये तक का 20 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। मगर इसके लिए उन्हें योनो एसबीआई का उपयोग करना होगा। ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए जिन एसबीआई ग्राहकों ने एसबीआई ऐप डाउनलोड नहीं की है, उन्हें इसे डाउनलोड करना होगा। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप आधिकारिक एसबीआई योनो वेबसाइट sbiyono.sbi पर लॉग इन कर सकते हैं।
गिफ्ट करें और पाएं लाभ
एसबीआई का यह ऑफर रक्षा बंधन के अवसर पर अपने प्रियजनों के लिए उपहार खरीदना आसान बनाने में मदद करेगा। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एसबीआई ने जानकारी दी है कि इस ऑफर के साथ रक्षा बंधन का जश्न मनाएं। फ़र्न एन पेटल्स पर खरीदारी करें और योनो एसबीआई के माध्यम से 999 रु तक फ्लैट 20 फीसदी छूट प्राप्त करें।
कब तक है मौका
इस साल 22 अगस्त को रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार आ रहा है। एसबीआई ग्राहकों को राखी 2021 के अवसर पर योनो एसबीआई के माध्यम से 999 रुपये तक के फ्लैट 20 प्रतिशत की भारी छूट मिलेगी। एसबीआई ग्राहक इस ऑफर का फायदा 22 अगस्त, 2021 तक उठा सकते हैं। इसके अलावा अच्छी बात यह है कि इस ऑफर में मिनिमम ऑर्डर की कोई लिमिट नहीं है।
ये कोड करें इस्तेमाल
एसबीआई के ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए उन्हें 'एसबीआई20' कोड का इस्तेमाल करना होगा। देश के सबसे बड़े बैंक के ग्राहक ये भी ध्यान रखें कि यह ऑफर केवल 'रक्षा बंधन कैटेगरी' पर वैलिड है।
ये है बाकी डिटेल
उन ग्राहकों के लिए, जिनके पास अभी भी योनो ऐप नहीं है, उन्हें बस योनो ऐप डाउनलोड करना होगा और रजिस्ट्रेशन करना होगा। योनो ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अपनों के लिए उपहार खरीदते समय, भारी छूट प्राप्त करने के लिए ऊपर बताए गए कोड का उपयोग करना होगा। एसबीआई ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होम लोन का भी एक ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक जीरो प्रोसेसिंग शुल्क का लाभ उठा सकते हैं। एसबीआई की महिला ग्राहकों को 0.05 फीसदी कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा। योनो उपयोगकर्ता भी इतनी ही रियायत का फायदा ले पाएंगे। एसबीआई के ग्राहक 6.70 प्रतिशत से कम ब्याज दर पर होम लोन ले सकते हैं। एसबीआई ने 7208933140 नंबर जारी किया है। उधारकर्ता होम लोन इस नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
