नई दिल्ली। एसबीआई बीतते साल और नए साल में कुछ दिन तक सस्ते में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका दे रहा है। दरअसल एसबीआई सहित जब लोन देते हैं तो बदले में गिरवी रखने के लिए प्रॉपटी मांगते हैं। वहीं होम लोन और कमर्शियल प्रॉपर्टी लोन पर लेने के दौरान इस प्रॉपर्टी के दस्तावेज बैंक अपने पास बंधक रखता है। बैंक ऐसा अपने लोन की सुरक्षा के लिए करते हैं। अगर लोग अपना लोन चुका देते हैं, तो बैंक बाद में यह दस्तावेज लोन लेने वालों को वापस कर देते हैं। वहीं अगर कोई अपना लोन नहीं चुका पाता है, तो बैंक नियमानुसार उस बंधक रखी प्रॉपर्टी को नीलाम कर अपने लोन का पैसा वसूलते हैं। इस वक्त ऐसी ही प्रॉपर्टी को एसबीआई नीलाम करने जा रहा है। आइये जानते हैं कि इसमें किस तरह की प्रॉपर्टी हैं, और इनको कैसे खरीद सकते हैं। बीतते साल में यह प्रॉपर्टी का खरीदने का अच्छा मौका है, जिससे अगला साल अच्छा किया जा सकता है।

जानिए नीलामी के बारे में
अगले 7 दिनों में होगी 758 रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की नीलामी और 251 कमर्शियल प्रॉपटी की नीलामी। वहीं अगले 30 दिनों के अंदर एसबीआई करेगा 3035 रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की नीलामी। वहीं अगले 30 दिनों में की जाएगी 844 कमर्शियल प्रॉपर्टी की नीलामी।
रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी हो रही है नीलाम
एसबीआई इस बार नीलामी में ढेर सारी रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी को नीलाम कर रहा है। इन प्रॉपर्टी की संख्या सैकड़ों में है। यह प्रॉपर्टी देश के विभिन्न शहरों में हैं। यह नीलामी कई दिनों तक होगी। ऐसे में पहले पूरी प्रॉपर्टी को लोग आसानी से देख सकते हैं। इस खबर के अंत में एसबीआई की प्रॉपर्टी की नीलामी का लिंक शेयर किया जा रहा है, जिसे क्लिक कर इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। एसबीआई इन प्रॉपर्टी की नीलामी की जानकारी ट्वीट करके दी है। इस नीलामी में भाग लेकर सस्ते में रेजिडेंशियल या कमर्शियल प्रॉपर्टी को खरीदा जा सकता है।
जानिए कैसे जानें प्रॉपर्टी के बारे में
एसबीआई ने रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी की नीलामी के बारे में पूरी जानाकरी को अपनी बेवसाइट पर डाल दिया है। एसबीआई ऐसी नीलामी पूरी पारदर्शिता के साथ करता है। इन रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी की नीलामी से पहले संभावित खरीदार इनके बारे में जरूरी जानकारी ले सकते हैं। इसमें प्रॉपटी की लोकेशन से लेकर उसका साइज और अन्य जानकारियां शामिल हैं।
ऐसे ले सकते हैं नीलामी में भाग
अगर कोई व्यक्ति एसबीआई की नीलामी में भाग लेना चाहता है, तो उसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर कराना होगा। इस रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी आदि की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा एसबीआई की शाखा में जाकर अपनी केवाईसी भी करानी होगी।
अगर आप इस से संबंधित और रजिस्ट्रेशन के बारे में जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
https://bank.sbi/web/sbi-in-the-news/auction-notices/bank-e-auctions
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
