SBI ATM Transaction : क्या आप देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं? अगर हां तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। असल में एसबीआई ने एटीएम से कैश निकालने के नियम में थोड़ा बदलाव किया है। आपको एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने के लिए एक यूनीक नंबर चाहिए होगा। अगर आपके पास ये नंबर न हो तो कैश नहीं निकलेगा। ये भी बता दें कि यह नियम लोगों के पैसों की सेफ्टी के लिए है।

क्या है बैंक का टार्गेट
असल में बीते कुछ सालों में एटीएम से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गयी है, जिसके चलते अब एसबीआई ने लोगों का पैसा सेफ करने के लिए एक नयी शुरुआत की है। आगे जानते हैं कि क्या है ये नियम जो एसबीआई ने बदला है।
कौन सा है वो नंबर
बैंक की तरफ से इस मामले में जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार नये नियम के तहत बिना ओटीपी के एटीएम से कैश नहीं निकलेगा। ग्राहकों को इस बारे में एसबीआई ने पहले भी जानकारी दी है। नियम यह है कि जब ग्राहक एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालेंगे तो उनके मोबाइल पर उन्हें एक ओटीपी नंबर भेजा जाएगा। कैश निकालने के लिए उन्हें पहले वो ओटीपी दर्ज करना होगा।

धोखेबाजों से सेफ्टी है मकसद
जैसा कि हमने बताया एसबीआई की तरफ से इस मामले में पहले भी जानकारी साझा की गयी है। बैंक के मुताबिक एटीएम में लेनदेन के लिए ओटीपी सर्विस कैश निकालने में धोखेबाजों के खिलाफ बहुत काम आएगी। बैंक का कहना है कि ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाना हमेशा इसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपको भी यह पता होना चाहिए कि ओटीपी से कैश निकालने का सिस्टम कैसे काम करेगा।
कितनी रकम पर लगेगा ये नियम
आपको बता दें कि बैंक ने ओटीपी आधारित कैश निकालने का यह सिस्टम हर राशि पर नहीं लगाया है। बल्कि 10,000 और उससे ज्यादा की रकम निकालने पर लागू किया है। इसमें होगा यह कि ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने के लिए बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा और वे उसे दर्ज करने पर (डेबिट कार्ड पिन के साथ) हर बार अपने एटीएम से 10,000 रु या उससे अधिक निकाल सकेंगे।

यहां जानिए आसान प्रोसेस
एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रु या उससे अधिक पैसा निकालने के लिए आपको एक ओटीपी की चाहिए। उसके बिना पैसा नहीं निकलेगा। इसके लिए सबसे पहले आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जो कि चार अंकों का होगा। हर ओटीपी आपको सिंगल ट्रांजैक्शन के लिए मिलेगा। हर बार जब आप 10 हजार रु या उससे अधिक राशि दर्ज कर देंगे तो स्क्रीन पर ओटीपी मांगा जाएगा, जो कि आपके मोबाइल पर आएगा। कैश निकालने के लिए स्क्रीन पर ओटीपी दर्ज करेंगे। पिन डालें और पैसे निकालें।
महंगा कर दिया ब्याज
एक अन्य के खबर के मुताबिक एसबीआई ने अपनी उधारी दर की सीमांत लागत एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है और सभी अवधियों में एमसीएलआर में 10-15 आधार अंकों का इजाफा किया है। इससे लोन लेने वालों का ईएमआई खर्च और बढ़ जाएगा। नई ब्याज दरें 15 नवंबर, 2022 से लागू हो गयी हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications