नई दिल्ली, जून 27। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) देश के दो सबसे बड़े सरकारी बैंक हैं। सबसे बड़े बैंक होने के नाते इन बैंकों में आपका पैसा भी ज्यादा सुरक्षित रहेगा। फिर चाहे आप इनमें से किसी बैंक में एफडी कराएँ या बचत खाते में पैसा रखें। बता दें कि एफडी और बचत खाता दोनों ही कमाई के लिए बढ़िया होते हैं। एसबीआई और पीएनबी दोनों बैंक आपको ये दोनों ही ऑप्शन ऑफर करते हैं। हालांकि बचत खाते से ज्यादा एफडी में फायदा मिलता है। हम यहां आपको इन बैकों की 2 वर्षीय एफडी की जानकारी देंगे।
एसबीआई
एसबीआई में इस समय आपको 2 साल की एफडी पर 5.10 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इतनी ही अवधि पर आधा फीसदी ज्यादा यानी 5.60 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। ध्यान रहे कि यह दरें 2 करोड़ रु से कम की एफडी पर लागू होती हैं। आप अपने जीवनसाथी या बच्चों को एफडी के लाभार्थियों के रूप में नॉमिनी बना सकते हैं।
पीएनबी
पीएनबी भी एफडी में 2 साल के लिए निवेश करने पर एसबीआई जितना ही ब्याज दे रहा है। आपको इस बैंक में भी सालाना 5.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को पीएनबी में भी दो साल की एफडी पर आधा फीसदी ब्याज ज्यादा मिलेगा। इस तरह वरिष्ठ नागरिक पीएनबी में एफडी पर 5.60 फीसदी ब्याज के हकदार होंगे। ये ब्याज दरें 2 करोड़ रु से कम की राशि पर लागू होंगी।
जानिए एचडीएफसी बैंक की ब्याज दरें
एसबीआई और पीएनबी के बाद प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक की ब्याज दरें भी जान लीजिए। ये बैंक 2 साल की एफडी पर आम नागरिकों को 4.90 फीसदी सालाना ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागिरकों को एचडीएफसी बैंक में आधा फीसदी ब्याज ज्यादा मिलेगा। इस तरह वरिष्ठ नागिरकों को 5.40 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। ध्यान रहे कि ये ब्याज दर 2 करोड़ से कम की राशि पर लागू होती है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक की बात करें तो ये बैंक 2 साल की एफडी पर आम नागरिकों को 5 फीसदी सालाना ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागिरकों को इस बैंक में भी आधा फीसदी ब्याज ज्यादा मिलेगा। इस तरह वरिष्ठ नागिरकों को 5.50 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। ध्यान रहे कि ये ब्याज दर भी 2 करोड़ से कम की राशि पर लागू होती है।
टैक्स सेविंग एफडी
यस बैंक में इस समय 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 फीसदी और 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं डीसीबी बैंक में ये ब्याज दरें 6.50 फीसदी और 7.00 फीसदी, आरबीएल बैंक में भी 6.50 फीसदी और 7.00 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 6.00 फीसदी और 6.50 फीसदी, करूर वैश्य बैंक 6.00 फीसदी और 6.00 फीसदी ही है। यूनियन बैंक में ये ब्याज दरें 5.55 फीसदी 6.05 फीसदी, केनरा बैंक में 5.50 फीसदी और 6.00 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक में 5.30 फीसदी और 5.80 फीसदी, बैंक ऑफ इंडिया में 5.30 फीसदी और 5.80 फीसदी और पंजाब एंड सिंध बैंक में 5.30 फीसदी और 5.80 फीसदी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
