नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स के साथ समझौता किया है। महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स एक रियल्टी फर्म है। इस पार्टनरशिप के तहत एसबीआई और महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स के ग्राहकों और कर्मचारियों को स्पेशल डिस्काउंट्स और तेजी से लोन मंजूर करने की सुविधा मिलेगी। एसबीआई और महिंद्रा लाइफस्पेस के ग्राहकों और कर्मचारियों को तेज होम लोन प्रोसेसिंग और अप्रूवल का लाभ मिलेगा। साथ ही वे स्पेशल डिस्काउंट और स्कीमों का फायदा भी उठा सकेंगे। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
और भी होगी बचत
भारतीय स्टेट बैंक ने पहले ही एमएमआर, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई और नागपुर में महिंद्रा लाइफस्पेस प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। इस साझेदारी से होमबायर्स प्रोजेक्ट्स के लिए टीआईआर (टाइटल इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट) और वैल्यूएशन पर आने वाले खर्चों की बचत कर सकेंगे। बता दें कि 1994 में स्थापित की गयी महिंद्रा लाइफस्पेस महिंद्रा ग्रुप की कंपनी है। कंपनी ने मुंबई, पुणे, नागपुर, अहमदाबाद, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में प्रॉपर्टी डेवलप की है।
एसबीआई का खास ऑफर
हाल ही में एसबीआई ने होम लोन पर बड़ी छूट का ऐलान किया। आप हाउसिंग लोन पर डिस्काउंट का फायदा 31 मार्च तक ले सकते हैं। बता दें कि ऑफर के तहत होम लोन की प्रोसेंसिंग फीस पर 100 फीसदी की छूट भी मिल सकती है। एसबीआई होम लोन की ब्याज दरों में 30 आधार अंकों (0.30 फीसदी) की छूट दे रहा है। यदि आप एसबीआई से 31 मार्च 2021 तक होम लोन लें तो होम लोन की प्रोसेसिंग फीस 100 फीसदी छूट भी मिलेगी।
क्या हैं एसबीआई की छूट
एसबीआई की होम लोन ब्याज दरें 30 लाख रुपये तक पर 6.80 प्रतिशत और इससे ज्यादा पर 6.95 फीसदी है। पर यदि आप बढ़िया सिबिल स्कोर वाला अप्लाई करे तो 5 करोड़ रुपये तक के होम लोन पर 30 बेसिस प्लाइंट यानी 0.30 फीसदी तक की छूट मिलेगी। वहीं महिलाओं को होम लोन पर वैसे ही 5 आधार अंक की रियायत है। बैलेंस ट्रांसफर कराने पर भी 5 आधार अंक (0.05 फीसदी) और इतनी ही छूट डिजिटल माध्यम से लोन लेने वालों को भी मिलेगी।
योनो ऐप से करें अप्लाई
आप एसबीआई के पास सस्ते होम लोन के लिए घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। आप बैंक की योनो ऐप के जरिए ऐसा कर सकते हैं। आप एसबीआई की वेबसाइट से भी अप्लाई कर सकते हैं। ये हैं उनके लिंक -
https://homeloans.sbihttps://www.sbiloansin59minutes.com/homeMore From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट



Click it and Unblock the Notifications