नई दिल्ली। अचानक बैंकों में कर्ज सस्ता करने की होड़ शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने की थी। एसबीआई ने कल यानी सोमवार को ही अपनी मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) से जुड़ी कर्ज की दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की घोषणा की थी। एक फीसद में 100 बेसिस प्वाइंट होते हैं। जब एसबीआई ने अपना कर्ज सस्ता किया था, उसी वक्त माना जा रहा है कि अन्य बैंक भी अपना कर्ज सस्ता करेंगे। बाद में हुआ भी ऐसा ही। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) से जुड़े लोन को सस्ता करने की घोषणा कर दी।
आरबीआई ने नहीं घटाया था रेपो रेट
आरबीआई ने 5 तारीख को अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो रेट नहीं घटाया था, लेकिन अनुमान जताया था कि बैंकों के पास कर्ज सस्ता करने की गुंजाइश है। और कुछ ही दिन के अंदर ऐसा होना शुरू भी हो गया है।
एचडीएफसी बैंक ने घटाया कर्ज पर ब्याज
देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपना कर्ज सस्ता कर दिया है। बैंक ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 15 बेसिस प्वाइंट की कटौती की घोषणा की है। एक फीसदी में 100 बेसिस प्वाइंट होते हैं। कर्ज पर घटी हुई ब्याज दरें लागू कर दी गई हैं। बैंक ने इससे पहले पिछले महीने में भी कर्ज की दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की कमी की थी। इसके बाद एमसीएलआर से जुडे सारे कर्ज सस्ते हो गए हैं। इसमें होम लोन से लेकर ऑटो लोन तक शामिल हैं।
बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज और सस्ता किया
बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कर्ज की दर में 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती की घोषणा की है। अब बैंक के मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) से जुड़े सभी कर्ज 20 बेसिस प्वाइंट तक सस्ते हो जाएंगे। 1 फीसदी में 100 बेसिस प्वाइंट होते हैं। कर्ज पर घटी हुई ब्याज दरें लागू कर दी गई हैं। बैंक की अब एक साल की एमसीएलआर 8.30 फीसदी से घटकर 8.20 फीसदी हो गई है। इसके बाद एमसीएलआर से जुडे सारे कर्ज सस्ते हो गए हैं। इसमें होम लोन से लेकर ऑटो लोन तक शामिल हैं।
एसबीआई पहले ही घटा चुका है कर्ज की दरें
एसबीआई ने अपना लोन और सस्ता कर दिया है। सोमवार को एसबीआई ने अपने लोन पर एमसीएलआर रेट को 0.10 फीसदी घटा दिया था। इसके बाद बैंक का एमसीएलआर से जुड़ा कर्ज और सस्ता हो गया है। एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष में लगातार आठवीं बार मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कटौती की है। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी अवधि के लिए एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10 फीसदी की कटौती मान्य होगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
