मौजूदा हालात को देखते हुए ज्यादातर लोग अभी घर से ही अपने काम कर रहे है। देशभर में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है।
नई दिल्ली: मौजूदा हालात को देखते हुए ज्यादातर लोग अभी घर से ही अपने काम कर रहे है। देशभर में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी वजह से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे है। इसी को देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने खाताधारकों को ट्वीट करके अलर्ट किया है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। SBI ग्राहक घर बैठे जानें, मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका ये भी पढ़ें

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को सावधान किया है। बैंक ने ट्वीट कर अपने खाताधारकों को सावधान किया और फर्जी लोन ऑफर्स से बचने की सलाह दी। ट्वीट के जरिए बैंक ने बताया है कि कैसे एसबीआई के नाम पर फर्जी लोन ऑफर का लालच लेकर लोगों के खातों में सेंधमारी कर उन्हें फंसाया जा रहा है।
फर्जी लोन ऑफर्स को लेकर बैंक ने किया आगाह
जी हां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को फर्जी लोन ऑफर्स को लेकर आगाह किया है। बैंक ने कहा है कि अगर कोई आपको एसबीआई लोन फाइनेंस लिमिटेड और मुद्रा फाइनेंस लिमिटेड की ओर से संपर्क करता है तो जान लें कि ये एंटिटी एसबीआई से जुड़ी हुई नहीं हैं। ये फ्रॉड एंटिटी हैं, जो एसबीआई के ग्राहकों को फंसाने के लिए फर्जी लोन ऑफर दे रही हैं। यह चेतावनी एसबीआई ने ट्वीट के जरिए जारी की है।
लोन लेने के लिए यहां करें संपर्क
जानकारी दें कि एसबीआई ने कहा है कि ऐसा बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ अनजान व्यक्ति एसबीआई लोन फाइनेंस लिमिटेड और मुद्रा फाइनेंस लिमिटेड के नाम की एंटिटीज की ओर से लोन की पेशकश कर आम जनता को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। हकीकत में ये कंपनियां अस्तित्व में नहीं हैं। बैंक ने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि भारतीय स्टेट बैंक का एसबीआई लोन फाइनेंस लिमिटेड और मुद्रा फाइनेंस लिमिटेड से किसी तरह का कोई नाता नहीं है। जो लोग इनका नाम लेकर लोन की पेशकश कर रहे हैं, वे ऐसा करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। बैंक ने कहा है कि आम जनता को विशेष रूप से सावधान किया जाता है कि उल्लिखित फर्जी कंपनियों को कोई प्रोसेसिंग फीस/रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान न करें। एसबीआई ने ट्वीट में यह भी कहा है कि जिन लोगों को लोन की जरूरत है, वे सीधे बैंक की निकटतम शाखा से संपर्क करें। लोन लेने के लिए बिचौलिए का सहारा न लें।
एसबीआई ने एटीएम ट्रांजैक्शन को बनाया है ज्यादा सेफ
एसबीआई ने ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहले से और ज्यादा सुरक्षित कर दिया है। जी हां बता दें कि एसबीआई ने एटीएम से 10 हजार रुपये से ज्यादा पैसा निकालने के लिए ओटीपी अनिवार्य कर दिया है। एसबीआई ने एटीएम में होने वाले अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शंस में कमी लाने के मकसद से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) बेस्ड एटीएम विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है। यह सुविधा देश भर के सभी एसबीआई एटीएम पर लागू हो गई है। इससे पहले, बैंक ने 10 हजार रुपये के ज्यादा के लिए ओटीपी बेस्ड कैश विद्ड्रॉल को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पेश किया था। यह 1 जनवरी से किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications