नई दिल्ली, मई 25। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। बैंक ने कैश निकालने और चेक बुक के लिए लगने वाले शुल्क में बदलाव किया है। 1 जुलाई 2021 से एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (बीएसबीडी) खाताधारकों पर नए सर्विस चार्ज लागू होंगे। एटीएम से कैश निकालने, चेक बुक, ट्रांसफर और अन्य नॉन-फाइनेंशियल लेन-देन पर नए शुल्क लगेंगे। जानते हैं लगने वाले चार्जेस की पूरी डिटेल।
बैंक ब्रांच पर कैश विदड्रॉल चार्जेस
बैंक चार मुफ्त कैश विदड्रॉल के बाद पैसे निकालने के लिए शुल्क लेगा। दूसरे शब्दों में वे खाताधारक जो एक महीने में चार से अधिक मुफ्त कैश विदड्रॉल करते हैं, उनसे सर्विस चार्ज लिया जाएगा। फ्री (4) लिमिट के बाद शाखा/एटीएम पर किए गए हर नकद निकासी लेनदेन के लिए ग्राहकों से 15 रुपये + जीएसटी बतौर शुल्क लिया जाएगा।
एसबीआई एटीएम से कैश विदड्रॉल पर चार्ज
एसबीआई के अनुसार ग्राहक एटीएम और शाखाओं से चार मुफ्त कैश विदड्रॉल कर सकेंगे। इसके बाद उनसे हर लेन-देन पर सेवा शुल्क लिया जाएगा। एसबीआई और गैर-एसबीआई दोनों एटीएम में पहले चार निकासी फ्री होंगे, जिसके बाद प्रति निकासी 15 रुपये + जीएसटी का सेवा शुल्क लगेगा।
चेकबुक के नये चार्ज
बीएसबीडी खाताधारकों को एसबीआई की ओर से हर वित्तीय वर्ष में 10 मुफ्त चेक मिलेंगे। उसके बाद दस लीफ वाली चेक बुक के लिए 40 रुपये और जीएसटी लगेगा। 25 लीफ की चेक बुक पर आपको 75 रुपये और जीएसटी देना होगा। 10 लीफ या 5 लीफ वाली इमरजेंसी चेक बुक के लिए 50 रुपये और जीएसटी चार्ज किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए चेक बुक पर नया सर्विस चार्ज माफ किया गया है। एसबीआई और नॉन-एसबीआई बैंक शाखाओं में बीएसबीडी खाताधारकों द्वारा नॉन-फाइनेंशियल लेनदेन पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।
कैसे खोलें बीएसबीडी अकाउंट
वैलिड केवाईसी डॉक्यूमेंट्स के साथ कोई भी एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक खाता खोल सकता है। एसबीआई बीएसबीडी खाते में जरूरी न्यूनतम बैलेंस शून्य है। इस खाते में रखी जा सकने वाली अधिकतम राशि अनलिमिटेड है। बीएसबीडी खाताधारकों को एक बेसिक रुपे एटीएम/सह-डेबिट कार्ड भी जारी किया जाता है। ग्राहक अपने इस खाते से पैसा शाखा से फॉर्म भरके या एटीएम से निकाल सकते हैं। बीएसबीडी खाते में चेक बुक उपयोग करने का कोई विकल्प नहीं है।
जानिए बीएसबीडी अकाउंट के फीचर्स
एक बीएसबीडी खाता अकेले या संयुक्त रूप से खोला जा सकता है। यदि ग्राहक के पास बेसिक बचत बैंक जमा खाता है, तो उसके पास कोई अन्य बचत बैंक खाता नहीं हो सकता है। यदि आवेदक के पास बचत बैंक खाता है, तो उसे बेसिक बचत बैंक जमा खाता खोले जाने के 30 दिनों के भीतर बंद कर देना चाहिए। एक महीने में आप चार मुफ्त नकद निकासी कर सकते हैं, जिसमें अपने और अन्य बैंक के एटीएम से कैश निकासी, शाखा से कैश निकासी और एईपीएस (आधार सक्षम भुगतान प्रणाली) नकद लेनदेन शामिल हैं। एनईएफटी/आरटीजीएस जैसे इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्लेटफॉर्म के माध्यम से फंड मुफ्त में प्राप्त/क्रेडिट किया जा सकता है। इनेक्टिव अकाउंट को फिर से एक्टिव करने पर कोई शुल्क नहीं लगता। खाता बंद करने के लिए भी कोई शुल्क नहीं लगता।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications