SBFC Finance के शेयर बुधवार को कारोबार में एक्सचेंजों पर 43.8 फीसदी के मजबूत प्रीमियम पर लिस्ट हुए। स्टॉक की शुरुआत एनएसई पर आईपीओ प्राइस 57 रु की तुलना में 82 रु पर हुई। यह बीएसई पर 81.99 रु प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ।
अगर लिस्टिंग से पहले की बात करें तो फिर कंपनी के शेयर लिस्टिंग से पहले अनलिस्टेड मार्केट में 26 रु के प्रीमियम पर बिजनेस कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, एसबीएफसी फाइनेंस के आईपीओ को लगभग 70.16 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। निवेशकों के लिए बिड लगाने के लिए आखिरी दिन सोमवार को था।
इस आईपीओ के क्यूआईबी हिस्से को 192 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वही नाॅन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को 49 गुना और रिटेल निवेशकों को करीब 11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
आईपीओ में 600 करोड़ रु तक की ताजा इक्विटी इश्यू और 425 करोड़ रु तक की ओएफएस शामिल थी, इसकी प्राइस रेंज 54-57 रु प्रति शेयर थी।
600 करोड़ रु के नए इश्यू से प्राप्त इनकम का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपने केपिटल आधार को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।
एसबीएफसी फाइनेंस एक गैर-जमा स्वीकार करने वाली, नाॅन बैंकिंग फाइंनेंशियल कंपनी है यह कंपनी सिक्योर्ड एमएसएमई लोन और गोल्ड के बदले लोन सहित लोन प्रदान करती है।
लोन के प्रभावी पुनर्मूल्यांकन के साथ ही बेहतर रेटिंग प्रोफाइल के वजह से मोनेटरी सख्ती के बावजूद कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2011 में 7 फीसदी से बढ़ कर फाइनेंशियल ईयर 2013 में 7.7 फीसदी तक विस्तार देखा है, जिसने फंड की लागत को नियंत्रण में रखा है।
कंपनी का राजस्व मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए 740 करोड़ रु था। इस अवधि में 149.7 करोड़ रु मुनाफा रहा। एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी ने बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम किया। वही, केफिन टेक्नोलॉजीज ऑफर के रजिस्ट्रार थे।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
