नई दिल्ली, अप्रैल 21। इस समय गर्मियां पूरे जोरों पर हैं। खास कर उत्तर भारत में पारा काफी चढ़ गया है। ऐसे में लोगों का गुजारा सिर्फ कूलर या एसी से हो सकता है। आगे चिपचिपी वाली गर्मियां आएंगी। उनमें कूलर भी ठीक से काम नहीं करते। उस समय केवल एसी ही आराम पहुंचा सकते हैं। खास कर विंडो एसी। यदि आप विंडो एसी खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इस समय एक विंडो एसी पर भारी छूट दी जा रही है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर सुपर कूलिंग डेज सेल चल रही है। इसी में आप एक विंडो एसी को सस्ते में खरीद सकते हैं।
कब तक है मौका
फ्लिपकार्ट की सुपर कूलिंग डेज सेल कल यानी 20 अप्रैल से शुरू हुई है। ये सेल 25 अप्रैल तक चलेगी। इसी सेल में एक विंडो एसी पर शानदार ऑफर पेश किया जा रहा है। जिन लोगों का बजट कम है वे इस सेल में से एसी खरीद सकते हैं। बता दें कि सेल में वोल्टास का 1.5 टन वाला विंडो एसी इस सेल में डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जा रहा है।
कितनी है कीमत
वोल्टास का जो 1.5 टन वाला विंडो एसी इस सेल में डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जा रहा है उसकी कीमत 30,590 रुपये है, मगर सेल में आपको यह 27,499 रुपये में मिल जाएगा। फ्लिपकार्ट सेल में आपको इस एसी पर सीधे-सीधे 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इस एसी पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इस तरह से ये एसी आपको काफी कम कीमत पर मिल जाएगा।
क्या हैं बैंक ऑफर
वोल्टास 1.5 टन 3 स्टार विंडो एसी खरीदने के लिए यदि कोई एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करता है तो उसे 1,750 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से एसी की कीमत 25,749 रुपये रह जाएगी।
एक्सचेंज ऑफर भी है उपलब्ध
वोल्टास 1.5 टन 3 स्टार विंडो एसी पर 2,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी पेश किया जा रहा है। पुराना एसी एक्सचेंज करने पर आपको 2200 रु की छूट मिल जाएगी। मगर उसके लिए पुराना एसी अच्छी कंडीशन में होना चाहिए। साथ ही एसी का मॉडल भी नया होना जरूरी है। यदि आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा मिलता है तो आपको यह एसी 21,249 रुपये में पड़ जाएगा।
विंडो एसी के क्या हैं फायदे
विंडो एसी इसलिए बेहतर होते हैं, क्योंकि इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होता है। विंडो एसी को इंस्टॉल करना काफी आसान होता है। असल में इस टाइप के एसी के लिए आपको दीवार में ड्रिल करने की जरूरत नहीं होगी। विंडो एसी में मेंटनेंस का खर्चा कम रहेगा। साथ ही यह बिजली की खपत भी कम करते हैं। आपको विंडो एसी स्प्लिट एसी की तुलना में थोड़े सस्ते मिलेंगे। बाकी एसी खरीदते समय 5 स्टार रेटिंग का एसी खरीदें। अधिक रेटिंग वाले एसी से बिजली की अधिक बचत होगी। यानी स्टार रेटिंग जरूर चेक करें। एक और बात कि एसी का साइज कमरे के साइज पर निर्भर करेगा। आपको कमरे के साइज के हिसाब से एसी खरीदना है। मान लीजिए आपको 120 वर्ग फीट के एसी चाहिए तो 1 टन क्षमता वाला एसी ठीक रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
