नयी दिल्ली। आज के समय बैंकिंग सुविधाएँ हर किसी के लिए बेहद जरूरी हैं। फिर चाहे वे व्यस्क हो या फिर पेंशन प्राप्त करने वाले वृद्ध। वहीं अब कई जगह बच्चों के लिए भी बैंक खातों की जरूरत पड़ती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने पहला कदम और पहली उड़ान नाम से एक नयी योजना शुरू की है, जो बच्चों के लिए एक बचत खाता योजना है। इस योजना में एसबीआई कई सुविधाएँ दे रहा है, जिससे बच्चों को न केवल पैसे बचाने का महत्व सीखने में मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें पैसे की क्रय शक्ति के साथ प्रयोग करने का अनुभव मिलेगा। इस योजना के तहत खातों में न्यूनतम मासिक बैलेंस बना रखने की जरूरत नहीं होगी। वरना अधिकतर बैंक खातों में न्यूनतम राशि तय होती है, जिसे खाते में बना कर रखने पर आपसे शुल्क लिया जाता है। पहला कदम और पहली उड़ान बचत खाते के कुछ खास लाभ हैं, जिनमें फोटो वाला एटीएम-सह-डेबिट कार्ड, ऑटो स्वीप सुविधा और इंटरनेट बैंकिंग सुविधा शामिल हैं। आइये हम आपको बताते हैं इस योजना के तहत खोले जाने वाले बैंक खातों की जरूरी बातें।
क्या है योग्यता और लेनदेन सीमा?
पहला कदम के तहत किसी भी उम्र के नाबालिग बच्चे का खाते खुलवाया जा सकता है, लेकिन इसे संयुक्त रूप से माता-पिता या अभिभावक के साथ खुलवाना होगा। वहीं पहली उड़ान के तहत 10 वर्ष से अधिक आयु के उस नाबालिग बच्चे का अकेला खाता खोला जा सकता है, जो यूनिफॉर्मली हस्ताक्षर कर सकता है। इन दोनों तरह के खातों में इंटरनेट बैंकिंग के मामले में लेनदेन की सीमा 5000 रुपये है, जबकि मोबाइल बैंकिंग पर यह सीमा 2000 रुपये होगी। साथ ही इन खातों के जरिये बिल भुगतान, इंटर-बैंक फंड ट्रांसफर (केवल एनईएफटी) किया जा सकता है। वहीं डिमांड ड्राफ्ट और ई-टर्म डिपॉजिट प्राप्त करने की भी सुविधा है।
इतना मिलेगा ब्याज
पहला कदम और पहली उदयन पर ब्याज दर अन्य बचत बैंक खातों के समान ही है। 1 लाख से कम की जमा राशि पर एसबीआई 3.25% की दर से ब्याज देगा। वहीं 1 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस पर यह 3% की ब्याज दर प्रदान करता है। वहीं इन खातों के लिए एटीएम-सह-डेबिट कार्ड भी मिलता है। पहला कदम में नाबालिग और अभिभावक के नाम वाला बच्चे के फोटो के साथ एटीएम-सह-डेबिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिस पर 5,000 की कैश निकालने या खरीदारी करने की सीमा होगी। पहली उड़ान पर भी 5,000 की कैश निकालने या खरीदारी करने की सीमा होगी, जिसे बच्चे के नाम पर जारी किया जायेगा।
चेकबुक की सुविधा भी मिलेगी
पहला कदम के तहत निजी चेकबुक, जिसमें 10 चेक होंगे, अभिभावक की निगरानी में बच्चे के नाम पर जारी की जायेगी। वहीं पहली उड़ान के तहत 10 चेक वाली निजी चेकबुक जारी की जाएगी, यदि नाबालिग यूनिफॉर्मली हस्ताक्षर कर सकता हो। बता दें कि पहला कदम और पहली उड़ान खातों दोनों के लिए नॉमिनेशन सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा इन खातों को खाता संख्या बदले बिना किसी भी एसबीआई शाखा में ट्रांसफर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - कीमतें कम करने के लिए भारत करेगा 6090 टन प्याज का आयात
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
