नई दिल्ली, जून 15। बीते कुछ समय में एफडी पर काफी तेजी से ब्याज दरें घटी हैं। इससे उन निवेशकों के लिए दिक्कत हो गयी, जो सालों से अपना पैसा एफडी में लगाते आ रहे हैं। दिक्कत ये है कि ऐसे निवेशकों को अब उतना रिटर्न नहीं मिल पा रहा, जितना मिलता था। असल में एफडी में लोग जोखिम के न होने और ज्यादा माथापच्ची न करनी पड़े, इसलिए निवेश करते हैं। जबकि शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में जोखिम भी है और आपको बहुत सारी बातों पर ध्यान भी देना होता है। इसलिए एफडी निवेशकों के पास ऑप्शन कम हैं। मगर कम ऑप्शनों में ही एक ऐसा विकल्प भी मौजूद है, जिससे वे एफडी से ज्यादा ब्याज हासिल कर सकते हैं। साथ ही उनका पैसा भी सुरक्षित रहेगा। ये ऑप्शन है सेविंग्स अकाउंट।
सेविंग्स अकाउंट पर ज्यादा ब्याज
एफडी निवेशकों के पास सेविंग्स अकाउंट में निवेश का ऑप्शन है। आप सोच रहे होंगे कि भला सेविंग्स अकाउंट पर एफडी से अधिक ब्याज कहां से मिलेगा। मगर कुछ बैंक इस समय वास्तव में एफडी से ज्यादा ऊंची दर सेविंग्स अकाउंट पर दे रहे हैं। हम यहां आपको उन्हीं बैंकों की जानकारी देंगे। साथ ही बताएंगे कि आपको इन बैंकों में कितना ब्याज मिल सकता है।
7 फीसदी से अधिक तक मिलेगा ब्याज
जिन बैंकों में बचत खाते पर 7 फीसदी से अधिक तक ब्याज मिल रहा है, उनमें एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। इसके अलावा आरबीएल बैंक, यस बैंक और बंधन बैंक में भी 6.25 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है। जानते हैं किस बैंक में कितना ब्याज मिल रहा है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। मगर इतना ब्याज पाने के लिए आपके बैंक अकाउंट में कम से कम 25 लाख रु होने चाहिए। वहीं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में अधिकतम ब्याज दर 6.75 फीसदी है।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैक भी बचत खाते पर 7 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें आपको बहुत अधिक पैसे भी नहीं रखने। यदि आपका बैलेंस 1 लाख रु से अधिक है तो आपको 7 फीसदी ब्याज मिल जाएगा।
जानिए बाकी बैंकों की ब्याज दरें
आरबीएल बैंक में ग्राहकों को 4.5 फीसदी से 6.25 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है। इसी तरह यस बैंक में बचत खाते पर 4 से 5.5 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है। आखिर में बात करें बंधन बैंक की तो यह बैंक भी 3 से 6 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) फिलहाल एक साल की एफडी पर 5.0 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) फिलहाल एक साल की एफडी पर 5.10 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दे रहा है। एचडीएफसी बैंक फिलहाल एक साल की एफडी पर 4.90 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है। एचडीएफसी बैंक फिलहाल एक साल की एफडी पर 4.90 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
