नई दिल्ली, अक्टूबर 1। देश के लगभग सभी बैंक बचत खाते खोलने की पेशकश करते हैं। यदि कोई व्यक्ति बचत खाता खोलता हैं और उसमें पैसे जमा करता हैं। तो जमा पैसे में बैंक की तरफ से ब्याज भी दिया जाता हैं। इतना ही नहीं बैंक इसके साथ साथ बहुत सारे अन्य फायदे भी देता हैं। इन फायदों को लेने के लिए व्यक्ति 1 से अधिक खाते खोलते हैं। मगर बहुत बार व्यक्ति बैंक खाते में मिनिमम रकम नहीं रख पाते हैं तो बैंक को उनको शुल्क देना होता हैं। यदि आपको इन खातों से लाभ नही मिल रहा है और अलग से शुल्क भी देना पड़ रहा हैं तो फिर आपके लिए बचत खाते को बंद कर देना ही बेहतर हैं।
कैसे करा सकते है खाता बंद
यदि आप इस बचत खाते को बंद नहीं करते हैं तो फिर आप धोखाधड़ी के शिकार भी हो सकते हैं। यदि आप अपना बैंक अकाउंट को बंद करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको आपकी बैंक शाखा में जाना होगा। वह पर जाकर आप आपके बैंक खाते को बंद कर सकते हैं। हालांकि आपको बैंक खाते को बंद करने से पहले कुछ चीजों को जांच लेनी चाहिए नही तो आपको वित्तीय सुरक्षा के संबंध में नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं।
स्टेटमेंट रिकॉर्ड रखे और अपना बैंक का बैलेंस चेक कर ले
आप जिस खाते को बंद करा रहे हैं। उसको बंद कराने से पहले एक बार उस खाते का बैलेंस चेक कर ले। यदि उस खाते में कुछ पैसे हैं तो उसको निकाल ले इसके साथ ही आप आपके खाते का बैंक स्टेटमेंट कम से कम 2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष का निकाल कर संभाल कर रख ले। ताकि आपको भविष्य में कभी इसकी जरूरत पड़े तो आप तुरंत निकाल कर दे सके। ये स्टेटमेंट आपकी आईटीआर भरते समय में बहुत काम आएगा।
भुगतान करें अनपेड राशि का
यदि आपका खाता में नेगेटिव बैलेंस हैं तो बैंक आपके खाते को नहीं बंद करने देगा इसके लिए सबसे पहले आप आपके खाते का जो भी चार्ज बाकी रह गया हैं। उसका भुगतान कर दीजिए और आपके खाते को बंद करवा दीजिए। यदि आप इस अकाउंट से ईएमआई, बिल और मंथली मेंबरशिप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसको बंद करा दीजिए।
शुल्क खाता बंद करने का
अगर आपने हाल ही में खाते को चालू करवाया हैं और आप इस खाते को बंद करवाना चाहते हैं तो फिर आपको खाते को बंद करवाने के लिए समापन शुल्क देना होता हैं। कुछ बैंक होते है जो ये चार्ज लेने हैं। आमतौर पर यदि आप खाते खोलने के 1 वर्ष के बाद यदि इस खाते को बंद करवाते हैं तो फिर आपसे खाते को बंद करवाने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता हैं।
अपडेट करें खाता विवरण
यदि आप आपके सेविंग अकाउंट को बंद करवा रहे हैं तो फिर आपका खाता जहा जहा जुड़ा हुआ हैं। जैसे ईपीएफओ, बीमा पॉलिसी, आयकर विभाग में जुड़ा हुआ हैं। आप इन योजनाओं में अपना नया खाता अपडेट करे। नही तो आपको खाते बंद होने की वजह से आपके खाते में पैसा नही आयेगा और आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications