नई दिल्ली, जुलाई 14। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। हर महीने बढ़ते घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आम आदमी का बजट बिगाड़ रहा है। लोगों का एलपीजी सिलेंडर से मोह भंग हो रहा है। लोग अब बिजली से खाना बनाना शुरू कर रहे हैं। बचत के लिए लोग इलेक्ट्रिक इंडक्शन से खाना बना रहे हैं। पांच लोगों के परिवार के लिए जितना खर्चा सिलेंडर पर खाना बनाने से आ रहा है उसके आधे में ही इलेक्ट्रिक इंडक्शन पर खाना बन जाता है। इंडक्शन पर खाना बनाना आसान भी है।
इंडक्शन स्टोव की बिक्री भी बढ़ गई है
एलपीजी के बढ़ते दामों ने लोगों को इंडक्शन पर शिफ्ट होने के लिए मजबूर कर दिया है। यही कारण है कि मार्केट में इंडक्शन स्टोव की बिक्री भी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर को हर महीने बदलना पड़ता है लेकिन इंडक्शन वन टाइम इन्वेस्टमेंट है। आज हर महीने एक एलपीजी सिलेंडर को खरीदने के लिए व्यक्ति करीब 1,058 रुपये खर्च कर रहा है। वहीं एक महीने में इंडक्शन का बिजली बिल में खर्च महज 500 रुपए तक हैं। अगर आपका परिवार एक छोटा परिवार है तो महीने के 500 रुपए खर्च में खाना, नाश्ता सब पक सकता है।
1000 वॉट पर 60 यूनिट है खर्च
जानकार बताते हैं कि अगर इंडक्शन को 1,000 वॉट पर रेगुलर यूज करेंगे तो 60 यूनिट बिजली खर्च होगी। 60 यूनिट बिजली खपत आपके बिल में 500 रुपए का इजाफा लाएगा। अगर आप इंडक्शन चूल्हा को 1800 वॉट पर भी चलाते है तो बिजली बिल एक घरेलू गैस सिलेंडर के दाम से कम ही आएगा। इन्हीं कारणों से अब मध्यमवर्गीय परिवार घरेलू चूल्हा का कम और इंजेक्शन का उपयोग ज्यादा कर रही हैं।
इंडक्शन चुल्हों की बढ़ी है कीमत
पिछले 1 साल में इंडक्शन चूल्हे की मांग बाजार में 5 गुना तक बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक के दुकानों पर रोज एक या दो इंडक्शन बिक ही जा रहा है। बाजार में बढ़ते मांग की वजह से इंडक्शन के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। बाजार में इंडक्शन चूल्हा 1200 रुपए से शुरू है। आप अपने बजट के अनुसार एक इंडक्शन चूल्हा ले सकते है। भविष्य में एलपीजी के दाम और बढ़ सकता इसलिए इलेक्ट्रिक स्टोव में इनवेस्ट करना बचत दिलाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications