नई दिल्ली, मई 27। कार निर्माता कंपनियों रेनॉल्ट और होंडा ने अपने मॉडलों पर कुछ आकर्षक डील्स और छूट की घोषणा की थी। अगर आपने इस महीने नई कार खरीदने की योजना बनाई है, तो रेनॉल्ट या होंडा कारों पर ऑफर्स का फायदा उठाना बेहतर रहेगा। यहां हम आपको दोनों कंपनियों की कारों पर मिल रही छूट और ऑफर की जानकारी देंगे। ध्यान रहे कि दोनों कंपनियों की कारों पर मिल रहे ऑफर 31 मई तक के लिए हैं।
रेनॉल्ट क्विड
रेनॉल्ट का सबसे किफायती मॉडल क्विड पर 10000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। मगर ये छूट केवल वीआईएम2022-एमवाई2021 मॉडल (प्री-अपडेट वेरिएंट) पर उपलब्ध है। इस छोटी हैचबैक के 0.8 लीटर वेरिएंट पर 10,000 रुपये और 1.0 लीटर वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा कार पर 37,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है।
रेनॉल्ट ट्राइबर और काइगर
रेनॉल्ट ट्राइबर पर 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। कार पर 44,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है। ब्रांड की एकमात्र एसयूवी पेशकश किगर पर इस महीने 55,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस मिल सकता है। भारतीय बाजार में रेनॉल्ट की सभी कारों पर कुछ अतिरिक्त ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। सभी मॉडलों पर 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। केवल किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 5,000 रुपये का ग्रामीण बोनस भी उपलब्ध है। पर कॉर्पोरेट छूट और ग्रामीण बोनस का एक साथ लाभ नहीं उठाया जा सकता है।
स्क्रैपिंग बोनस
इसके अलावा रेनॉल्ट उन खरीदारों को 10,000 रुपये का स्क्रैपिंग बोनस दे रही है, जो एक नई कार खरीदते समय अपनी पुरानी कार को स्क्रैप करने का ऑप्शन चुनते हैं। इसके अलावा भारत में रेनॉल्ट डस्टर को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है, और डीलर यार्ड (यदि कोई हो) में कोई भी बचा हुआ स्टॉक अब बड़े पैमाने पर नकद छूट के साथ उपलब्ध होगा।
होंडा जैज
होंडा कारों की बात करें तो इसकी जैज पर सबसे ज्यादा 33,158 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। मिल रहे बेनेफिट में 10,000 रुपये तक की नकद छूट या 12,158 रुपये तक की एफओसी एक्सेसरीज़ शामिल हैं। इसके अलावा, ग्राहक कार एक्सचेंज पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं। मौजूदा होंडा ग्राहकों को खुश करने के लिए, कंपनी 7,000 रुपये का कार एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दे रही है। कंपनी 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।
होंडा सिटी फिफ्थ जनरेशन
होंडा सिटी के लेटेस्ट वेरिएंट पर 30,396 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं। इसमें 5,000 रुपये तक की नकद छूट या 5,396 रुपये तक की मुफ्त (एफओसी) एक्सेसरीज़ शामिल हैं। ग्राहक कार एक्सचेंज पर 5,000 रुपये की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही होंडा ग्राहक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और 7,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी 8,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी प्रदान कर रही है।
बाकी कारों पर मिल रहे ऑफर
होंडा डब्ल्यूआर-वी 26,000 रुपये तक के बेनेफिट के साथ पेश की जा रही है। इसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। होंडा के मौजूदा ग्राहक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और 7,000 रुपये के होंडा कार एक्सचेंज बोनस का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। फॉर्थ जेन होंडा सिटी 20,000 रुपये तक के लाभ के साथ आ रही है। होंडा ग्राहक 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 7,000 रुपये के होंडा कार एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही ग्राहक इस महीने 8,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। इसकी अमेज पर सबसे कम 9,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इसमें 5,000 रुपये का कस्टमर लॉयल्टी बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस मॉडल के लिए एक्सचेंज बोनस लागू नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications