नयी दिल्ली। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की नंबर 1 कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल यूनिट रिलायंस रिटेल को एक और निवेशक मिल गया है। सऊदी अरब का पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 2.04 फीसदी हिस्सेदारी के लिए लगभग 1.3 अरब डॉलर (करीब 9,555 करोड़ रुपये) का निवेश करेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस बात का खुलासा किया है। सऊदी के पीआईएफ के इस निवेश के आधार पर रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.587 करोड़ रु बैठती है। बता दें कि पीआईएफ इससे पहले रिलायंस की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में 2.32 फीसदी हिस्सेदारी खरीद चुका है।

रिलायंस रिटेल के अब तक हुए सौदे
सऊदी पीआईएफ से पहले रिलायंस रिटेल ने चार हफ्तों से भी कम समय में वैश्विक निवेशकों से 37,710 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इन निवेशकों में सिल्वर लेक, केकेआर, जनरल अटलांटिक, मुबाडाला, जीआईसी, टीपीजी और एडीआईए शामिल हैं। रिलायंस रिटेल की रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी है। ये भारत की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है, जिसके देश भर में लगभग 12,000 स्टोर हैं।
2006 में हुई थी शुरुआत
रिलायंस फ्रेश के जरिए रिलायंस ने 2006 में भारत के रिटेल सेक्टर में कदम रखा था। इसके बाद से रिलायंस रिटेल ने काफी विस्तार किया है। 2008 में रिलायंस ने फैशन और 2011 में होलसेल बिजनेस में रिलायंस ट्रेंड्स और रिलायंस मार्केट के जरिए अपना कारोबार शुरू किया। साल 2011 तक रिलायंस रिटेल की बिक्री 1 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गई थी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई में मजबूती के साथ बंद हुआ। सुबह 1913.20 रु के मुकाबले रिलायंस का शेयर 1954.95 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 1,960.95 रु के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में ये शेयर 43.60 रु या 2.28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,956.80 रु पर बंद हुआ। रिलायंस की मार्केट कैपिटल इस भाव पर 12.85 लाख करोड़ रु है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
